• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पृथ्वी शॉ के तूफान में कर्नाटक उड़ा, मुंबई की टीम दो साल बाद फाइनल में पहुंची

Desk by Desk
11/03/2021
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ (165) रनों की एक और तूफानी पारी खेली है। सेमीफाइनल में कर्नाटक को मुंबई ने गुरुवार को पालम मैदान में खेले गए मुकाबले को 72 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

मुंबई की टीम दो साल बाद फाइनल में पहुंची है। उसने 2018-19 सत्र में खिताब जीता था। मुंबई ने 49.2 ओवर में 322 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि कर्नाटक की टीम 42.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। मुंबई का रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने फाइनल में उत्तर प्रदेश के साथ मुकाबला होगा।

सीआरपीएफ जवान ने बडगाम में की आत्महत्या

गजब की फाॅर्म में खेल रहे 21 साल के पृथ्वी ने लगातार दूसरा और इस सत्र का चौथा शतक जड़ा। पृथ्वी ने ग्रुप चरण में जयपुर में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 105, पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 और क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 185 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 122 गेंदों पर 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 165 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल (6) का विकेट 11 रन के स्कोर पर गिरने के बाद पृथ्वी ने आदित्य तारे (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रन और शम्स मुलानी (45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की बड़ी साझेदारी की। पृथ्वी की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साझेदारी में मुलानी का योगदान मात्र 45 रन का था। पृथ्वी चौथे बल्लेबाज के रूप में 41वें ओवर में 234 के स्कोर पर आउट हुए। शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 27 और अमन हकीम खान ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए।

मुंबई की टीम आखिरी ओवर में 322 रन पर सिमट गई, लेकिन यह स्कोर अंत में कर्नाटक पर काफी भारी पड़ा। कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 64 रन पर तीन विकेट व्यशक वी ने 56 रन पर चार विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की टीम कप्तान रविकुमार समर्थ को दूसरे ही ओवर में गंवाने के बाद संभल नहीं पाई, हालांकि आईपीएल स्टार देवदत्त पडिकल ने 64 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद कर्नाटक की पारी पटरी से उतर गई। करुण नायर ने 29, श्रेयस गोपाल ने 33, शरत बीआर ने 61 और कृष्णप्पा गौतम ने 28 रन बनाए, लेकिन मुंबई का बड़ा स्कोर कर्नाटक की उम्मीदों पर भारी पड़ गया। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट लिए।

Tags: cricketcricket newsDevdutt PadikkalMayank AgarwalPrithvi Shawvijay hazare trophyvijay hazare trophy 2021Vijay Hazare Trophy Semi Finalदेवदत्त पडिक्कलपृथ्वी शॉमयंक अग्रवालविजय हजारे ट्रॉफी
Previous Post

यूपी में 12 मार्च को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ करेंगे पीएम मोदी

Next Post

तेज रफ्तार जिंदगी में शांति प्रदान करेगी श्रीमदभगवतगीता : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

तेज रफ्तार जिंदगी में शांति प्रदान करेगी श्रीमदभगवतगीता : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

मानव तस्करी मामले में यूपी एटीएस ने गिरोह के प्रमुख सरगना को दबोचा

14/12/2021
Dead Body

संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत में मिला मदरसा छात्रा का शव

02/03/2023
Prakash Jha

फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल है : प्रकाश झा

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version