• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑफिस में महिला स्टाफ से इस तरह का रखें व्यवहार, बनेंगी आपकी दोस्त

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
female co worker

female co worker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉलेज से निकलने के बाद कई लड़के ऑफिस जॉइन करते हैं। ऑफिस में लड़के और लड़कियां सभी काम करते हैं। लेकिन ऑफिस में कॉलेज जैसा माहौल नहीं होता हैं। यहां आपको महिला सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी बरतनी पड़ती हैं ताकि सभी आपके अच्छे मित्र बने। कई लोग इस बात से अनजान होते हैं और ऑफिस में अपने गलत व्यवहार के चलते उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़े टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

तिरछी नजरों से न देखें

यदि आप महिला सहकर्मी से बात कर रहे हैं तो अच्छे से करें। यदि आप दूर से तिरछी नजर से देखते हैं या आपके मन में मैल है तो लड़की आपको बिना देखे ही धारणा बना लेगी कि आप एक अच्छे व्यक्ति नहीं हैं इसलिए कोशिश करें कि आप जैसे हैं वैसे ही आत्मविश्वास के साथ महिला सहकर्मियों से बात करें। आप उनसे काम से जुड़ी बातें करें, वे बकायदा आपसे अच्छे से पेश आएंगी।

याद रखें कि वे महिला हैं

कई बार ऐसा होता है कि दफ्तर में लड़कियों से बहुत अच्छी दोस्ती हो जाती है लेकिन एक समय पुरुष भूल जाते हैं कि वे लड़कियों के बीच बैठे हैं और उस तरह का आचरण करने लगते हैं, जिस तरह वे अपनी बॉयज गैंग में करते हैं। उनकी भाषा और हाव-भाव बदलने लगते हैं, जो कि महिला सहकर्मियों को कहीं न कहीं बहुत अजीब महसूस करवाते हैं और वे पुरुषों के साथ सहज महसूस नहीं कर पाते हैं।

एक दूसरे से सीखें

यदि आपको किसी महिला सहकर्मी के साथ काम करने का अवसर मिलता है तो आप एकदूसरे से सीखने का प्रयास करें। उनके काम में जो अच्छी बात है, आप उसकी प्रशंसा करने के साथ ही सीख भी लें और आपको जो काम बेहतर ढंग से आता है, उसे करने का तरीका आप उन्हें सिखाएं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच अच्छी दोस्ती के साथ ही अच्छा तालमेल भी रहेगा।

मुस्कराहट की भाषा

आप मुस्कराकर सबकुछ अच्छा कर सकते हैं। जब भी आपका किसी भी महिला सहकर्मी से सामना हो और आप नहीं जानते कि क्या बात करना चाहिए, तब आपको मुस्कराना जरूर चाहिए क्योंकि पूरी संभावना है कि आप मुस्कराएंगे तो सामने वाला भी आपको देखकर मुस्कराएगा। मुस्कराने से आप महिला सहकर्मियों के बीच एक सकारात्मक छवि का निर्माण कर पाएंगे।

Tags: female coworkeroffice natureoffice tipsऑफिस टिप्सऑफिस में व्यवहारमहिला सहकर्मियों से व्यवहार
Previous Post

इस राज्य में फूटा कोरोना बम, एक ही स्कूल की 288 छात्राएं पॉजिटिव

Next Post

कबूल है, कबूल है, कबूल है…, मलिक ने शेयर की वानखेडे की निकाह की तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Next Post

कबूल है, कबूल है, कबूल है…, मलिक ने शेयर की वानखेडे की निकाह की तस्वीर

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी को सौंपी गई कोरोना तीसरी लहर की अध्ययन रिपोर्ट, दिए निर्देश

20/06/2021
Maha Kumbh

महाकुंभ में शाही स्नान का है महत्व, जानें तिथियां

20/12/2024
road accident

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर में भीषण टक्कर, चार की मौत

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version