• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कबूल है, कबूल है, कबूल है…, मलिक ने शेयर की वानखेडे की निकाह की तस्वीर

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्ट समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए आरोपों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में आधी रात मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ एक बड़ा ‘बम’ फोड़ते हुए एक ऐसी तरवीर साझा की है जिसे झुठलाना समीर वानखेड़े और उनके परिवार के लिए मुश्किल नजर आ रहा है।

तस्वीर में वानखेड़े जालीदार टोपी पहने हुए एक मौलाना के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में वह एक कागज पर दस्तखत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, नवाब मलिक ने इस फोटो के साथ लिखा सिर पर टोपी, कबूल है, कबूल है, कबूल है… ये तूने क्या किया समीर दाउद वानखेड़े?

Photograph of Sameer Dawood Wankhede signing his ‘Nikah Nama’ pic.twitter.com/lSQz56RqoW

— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 22, 2021

नवाब मलिक द्वारा दिए गए फोटो के कैप्शन से साफ है कि वह इस फोटो को समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर बता रहे हैं। इसीलिए, उन्होंने इसमें “कबूल है, कबूल है, कबूल है” लिखा है।

नवाब मलिक की ओर से ट्वीट की गई इस तस्वीर में टोपी पहने बैठा शख्स (नवाब मलिक के मुताबिक, समीर वानखेड़े) किसी कागज पर दस्तखत करते नजर आ रहा है। ये निकाहनामा बताया जा रहा है।

निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त की ये तस्वीर नवाब मलिक ने उस दिन जारी की है जब उनके खिलाफ दायर मानहानि की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर कर सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। समीर वानखेड़े के पिता ने कोर्ट से ये मांग भी की है कि नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक बयान जारी करने से रोका जाए। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है।

बता दें कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर मुस्लिम होने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर अपने आपको अनुसूचित जाति का बताकर नौकरी हासिल की है। नवाब मलिक की टीम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को समीर वानखेड़े के स्कूल प्रवेश फॉर्म और प्राथमिक स्तर के स्कूल के सर्टिफिकेट्स बतौर साक्ष्य दिए थे।

नवाब मलिक की टीम ने ये भी दावा किया था कि समीर वानखेड़े ने अपने बचाव के लिए नकली सर्टिफिकेट्स बनवा लिए हैं। समीर वानखेड़े की लीगल टीम ने कोर्ट में समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया था जिसमें उनका नाम समीर ज्ञानदेव वानखेड़े दर्ज है।

Tags: Maharashtra NewsMumbai Newsnawab maliknawab malik tweetncbnikahnamasameer wankhede
Previous Post

ऑफिस में महिला स्टाफ से इस तरह का रखें व्यवहार, बनेंगी आपकी दोस्त

Next Post

सभी खिलाड़ियों ने श्रृंखला में अच्छा खेला : राहुल द्रविड़

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
Rahul Dravid

सभी खिलाड़ियों ने श्रृंखला में अच्छा खेला : राहुल द्रविड़

यह भी पढ़ें

Bribe

रिश्वत लेते बीईओ रंगे हाथ गिरफ्तार

02/03/2024
जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

बिहार विधानसभा चुनाव: सपा करेगी राजद का समर्थन, महागठबंधन के लिए अच्छा संकेत

22/09/2020
बदमाशों ने सिपाही से लूटी इंसास

बदमाशों ने सिपाही से लूटी इंसास, तमंचे की बट से मारकर पुलिसकर्मी को किया घायल

29/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version