• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट की सरकार : अजय कुमार लल्लू

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरूवार को कहा कि योगी सरकार केवल पीआर, होर्डिंग, ब्रान्डिंग और झूठे इवेंट मैनेजमेंट के सहारे चल रही है।

उन्होने जारी बयान में कहा कि लेखपाल भर्ती को लेकर जिस प्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय के आफीशियल हैंडिल से निराधार और झूठा ट्वीट किया गया और एक वीडियो जारी किया गया, यह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और क्रूर मजाक है। सच्चाई तो यह है कि लेखपाल की कोई भर्ती निकाली ही नहीं गयी है। कांग्रेस ने जब इस झूठ को पकड़ लिया गया तो मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापन और इवेन्ट मैंनेजमेंट में बहाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी सरकार विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट के जरिये प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रही है जबकि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे और भ्रामक प्रचार करके प्रदेश की जनता को लुभावने नारे देकर और वादा करके सत्ता में काबिज हो गयी लेकिन अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लुभावने नारों और बड़े-बड़े होर्डिंगों के जरिये सरकार की ब्रान्डिंग करने में जुटी हुई है और झूठे आंकड़ों को पेश करके जनता को गुमराह कर रही है।

श्री लल्लू ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का वादा किया था मगर स्वयं मुख्यमंत्री ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में मात्र 4 लाख रोजगार ही देने का दावा किया। यह भाजपा की कथनी और करनी के स्पष्ट अंतर का सबसे बड़ा प्रमाण है। योगी सरकार में सरकारी भर्तियों के लिए गठित तमाम आयोगों में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रमुख है लेकिन आज इस कदर बदहाल है कि वर्ष 2016 से लेकर 2019 के बीच इसके द्वारा निकाली गयी 24 प्रकार की भर्तियों में से 22 भर्तियां अभी तक लम्बित हैं।

वर्ष 2018 में कान्सटेबल पद के लिए 49568 रिक्त पदों पर हुई भर्तियों में से मात्र 14 हजार अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग में भेजा गया बाकी 35568 अभ्यर्थी अभी तक संघर्ष कर रहे हैं और धरना-प्रदर्शन करने को विवश हैं। वास्तव में योगी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पिछले दो सालों में ही साढ़े बारह लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़े हैं।

श्री लल्लू ने कहा कि सरकार रोजगार युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी का हल निकालने के बजाए रोजगार मांगने वाले नौजवानों के प्रति दमनात्मक रवैया अपना रही है। विगत दिनाे प्रयागराज में रोजगार मांग रहे 103 छात्र-छात्राओं पर मुकदमा दर्ज करना सरकार की निरंकुशता का प्रमाण है। सरकार आवाज उठाने पर विधानसभा में बेरोजगारों का मजाक उड़ाती है और फर्जी आंकड़े प्रस्तुत करके बेरोजगारी की भयावह स्थिति को छिपाने का असफल प्रयास करती है।

Tags: ajay kumar lallucm yogiup news
Previous Post

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए हैं, अब यूपी के सीएम को बदलने की बारी : अखिलेश

Next Post

आज रामपुर पहुंचेगे अखिलेश यादव, आज़म खान के समर्थन में निकालेंगे साइकिल रैली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

आज रामपुर पहुंचेगे अखिलेश यादव, आज़म खान के समर्थन में निकालेंगे साइकिल रैली

यह भी पढ़ें

pushkar dhami

PM के नेतृत्व मे देश में चल रहा विश्व का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान : धामी

04/08/2021
47th National Conference of PRSI

PRSI के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन: स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन

14/12/2025
bride missing before marriage

शादी से पहले दुल्हन परिवार समेत लापता, बैरंग लौटी बारात, जांच में जुटी पुलिस

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version