• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आजादी का अमृत महोत्सव’: योगी ने आजादी के दीवानों को किया नमन, कही ये बात

Desk by Desk
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के शहीद स्थल काकोरी में शुक्रवार को अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में अमृत महोत्सव के साथ ही दांडी मार्च की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत की।

इसके बाद देश भर में सभी प्रमुख शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम का आगाज हो गया। सीएम योगी ने काकोरी में शहीदों को नमन किया। काकोरी शहीद स्मारक में अमृत महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम से पीएम मोदी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

सीएम योगी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 25 वर्ष की उस कार्ययोजना को मूर्त रूप दें, जिससे कि वर्ष 2047 में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो सके। देश की स्वतंत्रता आंदोलन के नायक राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद, रोशन सिंह, अशफाक उल्लाह खां को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

लखनऊ के काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम में… #AmritMahotsav https://t.co/y7phs2w9cG

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के जीवन का लक्ष्य ही देश की स्वाधीनता थी। उस समय जब भारत की जनता के पैसे का इस्तेमाल भारतीयों के दमन के लिए किया जा रहा था, तब आजादी के इन मतवालों ने काकोरी कांड को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर लखनऊ के अलावा मेरठ, झांसी और बलिया में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

4 फरवरी 1922 को देश के अंदर आजादी के आंदोलन को नई दिशा देने वाली चौरी चौरा की घटना हुई थी। हम इस घटना के शताब्दी वर्ष को महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर 75 साइकिल सवार वॉलेटियर्स 7500 मीटर स्वतंत्रता की साईकिल रैली सुबह शहीद स्मारकों पर पहुंची।

अखिलेश यादव, बोले- यूपी बदलना चाहते हैं तो खुद को बदलें सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 12 मार्च 1930 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के विरोध का बिगुल बजाया था। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दांडी से आजादी के दीवानों को नमन किया है। उत्तर प्रदेश में भी चार स्थान पर आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह चलाया जाएगा।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना उन्होंने कहा कि 2022 देश की आजादी के अमृत महोत्सव का है। इस वर्ष हमें 25 वर्षों की उस कार्य योजना को भी साथ लेकर चलना होगा कि जब 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मना रहा होगा तो उसकी उपलब्धियां भी उस ऐतिहासिक क्षण के अनुरूप हो। यदि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा तो हम भारत को एक महान देश के रूप में दुनिया के सामने स्थापित कर सकेंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकेंगे।

 

Tags: Amrit Mahotsav of Independenceआजादी का अमृत महोत्सव
Previous Post

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद नहीं मिला रिफंड, तो चेक करें ये चीजें

Next Post

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सुस्त, जानिए आज के भाव

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सुस्त, जानिए आज के भाव

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

PSTET एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

09/03/2023
overdraft

सरकार ने कहा- बैंक पैसा जमा करने और निकालने पर नहीं लगाया शुल्क

04/11/2020
CM Dhami

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

25/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version