• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी अपना भगवा वस्त्र उतार लें, वह भी एक धार्मिक चिन्ह और प्रतीक है : राम गोविंद

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Bicycle rally

Bicycle rally

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान): समाजवादी पार्टी ने 2022 के चुनाव और परिवर्तन को लेकर साइकिल रैली की शुरुआत रामपुर से की है। हालांकि कल शुक्रवार को सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में जनसभा को सम्बोधित कर जौहर यूनिवर्सिटी से अम्बेडकर पार्क तक 11 किलोमीटर साईकिल चलाकर इसका आगाज़ कर दिया था और साइकिल रैली में आज़म खान के बेटे अदीब आज़म खान, सभी विधायक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

रामपुर से लखनऊ तक रैली का नेतृत्व करने वाले बिलारी विधायक फहीम इरफान भी शामिल रहे। जबकि रामपुर के अम्बेडकर पार्क से जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओ की बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक जाने वाली रैली को विधिवत नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधायक नसीर खान और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया जो रामपुर जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार के नेतृत्व में बरेली जिले के मीरगंज बॉर्डर मिलक तक जायेगी। इसी तरह सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में होती हुई 21 मार्च को लखनऊ में समाप्त होगी।

रामपुर से मिलक तक बिलारी विधायक फहीम इरफान, प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल और जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार के साथ सैंकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता साइकिलों से रवाना हुए। इस दौरान हाइवे पर जगह जगह साईकिल रैली में शामिल सपाईयों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

वहीं धमोरा पर सपा के जिला महासचिव वीरेन्द्र गोयल ने भी भव्य स्वागत किया और खानपान के बाद साइकिल रैली का काफिला समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव,आज़म खान ज़िंदाबाद के नारों के साथ रवाना हुआ और मिलक बॉर्डर पर पहुँचने पर भी ज़ोरदार स्वागत हुआ।

वहीं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहां की जौहर यूनिवर्सिटी आजम खान उनके परिवार और समर्थकों पर हो रहे जुल्म और अन्याय को लेकर यह न्याय यात्रा और परिवर्तन यात्रा है जिसकी शुरुआत कल अखिलेश यादव ने कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिक्रमण की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों हटाया जाने के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वह अपना भगवा वस्त्र उतार ले वह भी एक धार्मिक चिन्ह है धार्मिक प्रतीक है पहले वह उतार लें।

केस दर्ज होने पर भड़के अखिलेश बोले- FIR की होर्डिंग लगवाएंगे

यह लोग हिंदू मुस्लिम के नाम पर एक दूसरे को लड़ाते हैं। धर्म के नाम पर अधर्म कर रहे हैं। कहा जो सही लोग हैं उनकी विजय होगी। ढोंगी धर्म वाली भारतीय जनता पार्टी के लोगों का अंत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा के वरिष्ठ और महान नेता आजम खान व उनके परिवार और उनके समर्थकों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार का जो जुल्म अन्याय उत्पीड़न है उसके खिलाफ प्रदेश में परिवर्तन होने के लिए रामपुर से साइकिल रैली की शुरुआत हो रही है।

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ताजमहल को बताया शिव मंदिर

अखिलेश यादव ने परिवर्तन लाने के लिए साइकिल रैली की शुरुआत की है और परिवर्तन होगा सपा की सरकार आएगी। सभी वर्ग परेशान हैं और चाहते हैं कि भाजपा सरकार हटे। आजम खां की धरती है रामपुर से परिवर्तन की लड़ाई शुरू की है।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comabdullaAbdulla AzamAbdulla Azam KhanAbdulla Azam Rallyahilesh yadavakhilesh yadavazam khanazam khan in sitapur jailazam khan ki yachika kharijbicycle rallyCycle Rallycycle rally in rampurJauhar UniversityRam Govind ChaudharyRampurRampur NewsSamajwadi partySapaSitapur Jailsitapur jail newsSP-BSP allianceSumaiya RanaTanjin FatmaTazeen Fatmaup newsUrdu Gate
Previous Post

एंटीलिया केस: एंकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को NIA ने किया गिरफ्तार

Next Post

रविवार को इन कामों को करने से बचे, हो सकता है बड़ा नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Next Post
Makar Sankranti

रविवार को इन कामों को करने से बचे, हो सकता है बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें

Rum Plum Cake

क्रिसमस के सेलिब्रेशन में मिठास घोलेगा स्पेशल रम प्लम केक, नोट करें आसान रेसिपी

24/12/2025
CM Dhami

‘UCC पर देर नहीं करेंगे’, पीएम मोदी से मिलकर बोले धामी

04/07/2023
गाजीपुर पोल्ट्री बाजार

गाजीपुर पोल्ट्री बाजार 10 दिनों तक बंद रहेगा: अरविंद केजरीवाल

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version