• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां विंध्यावासिनी के दरबार में पहुंचे राष्ट्रपति, सपत्नी किया मां का श्रंगार

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
ramnath kovind

ramnath kovind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को बिन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां बिन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन कर पूजन किए।

श्री कोविंद ने सपत्नीक मां के श्रृंगार और यज्ञ कुंड में साकला डाल कर पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन सम्पन्न किया। पूरे धार्मिक कार्यक्रमों को स्थानीय भाजपा विधायक एवं बिन्ध्याचल धाम के पुरोहित पंडा रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी विद्वान पुरोहित पंडितों ने सम्पन्न कराया। बिन्ध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने वाले वह दूसरे राष्ट्रपति है। इससे पहले शंकर दयाल शर्मा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में यहां दर्शन पूजन किया था। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महामहिम एक सामान्य यजमान के रूप में दिखे। देवी के प्रति पूरी श्रद्धा का भाव उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई पड़ रहा था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राष्ट्रपति के बिन्ध्याचल मंदिर पहुंचने से पहले पूजन सामग्री की तैयारी कर ली गयी थी जिसमें माला फूल रोली रक्षा आदि के साथ हवन का साकला भी शामिल था। पंडित पुरोहित भी पूरे ड्रेस कोड में तैयार थे।

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़, प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका : अखिलेश

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोनभद्र जिले के दौरे के बाद हैलीकाफ्टर से अष्टभुजा हैलिपैड पर उतरे जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी सविता वेन भी थी।

राष्ट्रपति के यहाँ आगमन की सूचना जिला प्रशासन को दो सप्ताह पहले मिल गया था। जिला प्रशासन ने पूरे मंदिर का रंग-रोगन करा कर नया लुक दे दिया था। रामनाथ कोविंद के मंदिर परिसर में पहुचने के बाद मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने धार्मिक कार्यक्रमों को पूरे विधि-विधान से पूर्ण कराया। मां का भव्य श्रृंगार राष्ट्रपति की ओर से किया गया था। उन्होंने मां की आरती कर परिक्रमा भी पूर्ण की। यज्ञ शाला के कुंड में साकला डालकर हवन पूर्ण किया।

जान की कुर्बानी देकर संविधान बचाना पड़े तो नहीं हटेंगे पीछे : असुद्दीन ओवैसी

इस दौरान उनकी धर्म पत्नी सविता वेन ने भारतीय परम्परा के अनुसार पूरे धार्मिक अनुष्ठान में साथ निभाया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था। राष्ट्रपति ने हाथ में कलावा बधवा कर अपने पुरोहित को दक्षिणा भी दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक गाईड की तरह हमेशा साथ साथ थे। महामहिम को बिन्ध्याचल में चल रहे कोरीडोर एवं योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

राष्ट्रपति के यहाँ पहुंचने से पहले चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। आज सुबह दस बजे के बाद आम दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई थी। पूरा मंदिर सुरक्षा के जवानों के हवाले कर दिया गया था। दो दिन पहले से ही स्थानीय होटलों को भी बंद करा दिया गया था। पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल में लगा हुआ था। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को दूर रखा गया था। बिन्ध्याचल के पुरोहित पंडों को भी मंदिर दूर रखा गया था। स्थानीय पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज दूबे अपना विरोध दर्ज कराया।

13613 किलोमीटर मार्गों को किया गया चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण : मौर्य

तैयारियों के बाबजूद राष्ट्रपति प्रसिद्ध देवरहवा बाबा आश्रम नहीं गये। हालांकि जिला प्रशासन ने आश्रम में राष्ट्रपति के सम्भावित यात्रा के मद्देनजर मुकम्मल तैयारी कर रखी थी। आश्रम को पूरी तरह सजाया भी गया था।

राष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम में स्थानीय सभी भाजपा विधायक एवं धर्मादा मंत्री नीलकंठ तिवारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय विधायकों और सांसदों से अलग से मुलाकात कर सभी की समस्या सुनी।

Tags: cm yogimaa vindhyavasinimirjapurramnath kovindup news
Previous Post

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़, प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका : अखिलेश

Next Post

सपा के कार्यकाल में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम आज भी अधूरा : राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post
Jagdambika prasad rai

सपा के कार्यकाल में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम आज भी अधूरा : राय

यह भी पढ़ें

murder

अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

21/08/2021
Acting Workshop

उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है, उन्हें बेहतर मंच मिलना: बंशीधर तिवारी

25/09/2025
House Attached

गैंगस्टर अपराधी की उन्नतीस लाख की संपत्ति कुर्क

05/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version