• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध होने के शक पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपित पति को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।

जमसड़ा गांव में रहने वाले दिलीप प्रसाद की शादी 14 नवम्बर 2019 को जिला मुख्यालय में आयेजित मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम में पकड़ी टोला के रहने वाले कंचन प्रसाद की बेटी सुनीता (26) से हुई थी। शादी के बाद दिलीप रोजगार की तलाश में दिल्ली चला गया। बीच-बीच में जब वह घर आता था तो पत्नी की हरकतों को देखकर उसे शक हो गया कि उसका किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है। इसके बाद अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था।

कुछ दिन पहले ही दिलीप दिल्ली से घर आया था और शुक्रवार को एक बार फिर इसी बात को लेकर उसका सुनीता से झगड़ा हो गया। गुस्सा में आकर दिलीप ने सुनीता को पीट दिया। बेहोशी के हालत में महिला को छोड़ वह दिल्ली जाने के लिए लार रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहीं, इस बात की जानकारी पड़ोसियों ने मायके पक्ष से पिता को दे दी। पिता कंचन प्रसाद अन्य परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और बेटी को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों की सूचना पर लार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दिलीप को लार रोड रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

थाना प्रभारी का कहना है कि मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsDeoria News
Previous Post

45 लाख की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Next Post

UPSSSC पेट परीक्षा 2021 का पर्चा लीक कराने का प्रयास करने वाला गैंग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

19/09/2026
Next Post

UPSSSC पेट परीक्षा 2021 का पर्चा लीक कराने का प्रयास करने वाला गैंग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dream Girl 2

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक रिलीज

25/07/2023
CM Yogi

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

14/11/2022
Mahatma Gandhi International University

महाराष्ट्र के वर्धा हिन्दी विश्वविद्यालय का विश्वस्तरीय संस्थान को यूपी सरकार देगी जमीन

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version