Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक

पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के लिए यूपी के 24 आईपीएस अफसरों को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसमें अधिकतर अधिकारी एडीजी और आईजी रैंक के हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी के जिन आईपीएस अफसरों को बंगाल, असम, पांडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के लिए चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है, उसमें लखनऊ के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय, डीजीपी मुख्यालय पर तैनात एन रविंद्र, विजय प्रकाश और नवनीत सिकेरा का नाम शामिल है।

लखनऊ: जुगल किशोर ज्वेलर्स के यहां चोरी का मास्टरमाइंड सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार

डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से जो अधिकारी मांगे गए थे उसमें वरिष्ठता के क्रम में अधिकारियों की सूची डीजीपी को भेज दी गई थी।

इसमें कई ऐसे अफसर शामिल थे जो फील्ड में तैनात हैं। मसलन लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तैनाती भी विधानसभा चुनाव वाले जिले में कर दी गई थी। लेकिन डीजीपी ने फील्ड में लगे अधिकारियों को भेजे जाने में असमर्थता जताई गई।

लखनऊ: तेज रफ्तार कार-डंपर में भीषण टक्कर, कार सवार दो महिलाओं की मौत

उनके स्थान पर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है।

Related Articles

Back to top button