• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव बीएसपी

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

मायावती ने कहा कि बीएसपी ही एकमात्र पार्टी है जो उनके उद्देश्यों को लेकर आगे चल रही है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बहुजन समाज हौसला कम नहीं होगा, सत्ता या विपक्ष में बैठी जातिवादी पार्टियो के साम-दाम-दंड-भेद से सावधान रहना है, कांशीराम के बाद बीएसपी ही एकमात्र पार्टी है जो उनके उद्देश्यों को लेकर आगे चल रही है, कृषि कानून को लेकर हम फिर से अनुरोध करते है कि इसे वापस लिया जाए।

मायावती ने कहा कि हम इस मुद्दे पर किसानों के साथ खड़े हैं, जिन किसानों की मृत्यु हुई है उचित मदद मिलना चाहिए, सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से कहना है कि हमारे सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता पंचायत चुनाव अपनी पूरी शक्ति से लड़ें, यूपी सरकार जाति की दुर्भावना से बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है।

प्रतापगढ़: जहरीली शराब पीने से महिला समेत चार लोगों की मौत

कांशीराम को याद करते हुए मायावती ने कहा कि कांशीराम के प्रयास से बाबा साहेब का मिशन आगे बढ़ा, कांशीराम अपने जीवनकाल में हमेशा संघर्ष करते रहे, उपेक्षित वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने काम कांशीराम ने किया, जबतक केंद्र और राज्य में जातिवादी और पूंजी वादी सरकारें रहेंगी तब छोटे लोगों का जीवन नहीं सुधरेगा।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों के नए-नए नियम से लोग परेशान होते हैं, कृषि कानूनों के खिलाफ हम हैं और केंद्र से हटाने का अनुरोध किया। मायावती ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है, जातिवादी मानसिकता से स्थितियां खराब हुई। उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बीएसपी अपने बल पर लड़ रही।

पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 साल की उम्र में निधन

मायावती ने कहा कि जब हम गठबंधन करते हैं, हमें नुकसान होता है, हमारा वोट ट्रांसफर होता है लेकिन दूसरी पार्टियों का वोट हमे नहीं मिलता है, इसलिए यूपी की सभी 403 सीटों पर बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी।

प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रियता और यूपी का चेहरा बनाये जाने की संभावना पर मायावती ने कहा कि चुनाव लड़ने और चेहरे को प्रोजेक्ट करने का सबका अधिकार है और लड़ना चाहिए, बीएसपी सरकार में जो चीनी मिलें बिकी, उस समय गन्ना विभाग मेरे पास नहीं था, चीनी मिल बिक्री का फैसला कैबिनेट का फैसला था।

Tags: kashiram birth anniversarymayawatipolitical newsup news
Previous Post

प्रतापगढ़: जहरीली शराब पीने से महिला समेत चार लोगों की मौत

Next Post

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Jaish commander Sajjad Afghani killed

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर

यह भी पढ़ें

dead body

अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

21/01/2021
Philippines plane crash

विमान दुर्घटना में अबतक 45 की मौत, राहत और बचाव अभियान पूरा

04/07/2021

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version