• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, कई अफसरों पर कसेगा शिकंजा

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
PCS-2015 recruitment scam

PCS-2015 recruitment scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2010 के साथ ही पीसीएस भर्ती-2015 में हुए घोटाले के मामले में भी सीबीआई बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अगर सीबीआई को शासन से अभियोजन की अनुमति मिल जाती है तो कई सरकारी विभागों में तैनात कई कर्मचारी और अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से अभियोजन की स्वीकृति लेनी होती है, इसके लिए सीबीआई ने कुछ माह पूर्व शासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन कुछ अफसरों ने फाइल दबा रखी है। सूत्रों के मुताबिक एपीएस-2010 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों में तैनाती मिल चुकी है।

इनमें से कई चयनित अभ्यर्थी सीबीआई के निशाने पर हैं, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने या अन्य कार्रवाई के लिए सीबीआई को शासन से अभियोजन की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। वहीं, सीबीआई की ओर से पीसीएस भर्ती-2015 में हुए घोटाले के मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

पानी भरे खड्ड में डूबने से अमीन की मृत्यु, दो सुरक्षित निकलने में कामयाब

यह मुकदमा आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई अज्ञात अफसरों को चिह्नित कर चुकी है और उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पीसीएस-2015 की जांच के दौरान सीबीआई को कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में विशेष चिह्न लगे हुए मिले थे, जिससे अभ्यर्थियों की पहचान आसानी से की जा सकती थी।

इसके साथ ही सीबीआई को मॉडरेशन की आड़ में नंबर घटाए-बढ़ाए जाने के साक्ष्य भी मिले थे। ऐसी तमाम गड़बड़ियां सामने आने के बाद सीबीआई ने पीसीएस-2015 के टॉपर से भी पूछताछ की थी। साथ ही आयोग के पूर्व सचिव और पूर्व परीक्षा नियंत्रक को भी पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय एवं दिल्ली स्थित मुख्यालय बुलाया था। चयनित अभ्यर्थी अब विभिन्न जिलों में तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2015 के तहत अफसर बने संदिग्ध अभ्यर्थियों पर भी सीबीआई अब शिकंजा कसने को तैयार है।

Tags: cbicrime newsLucknow NewsPCS-2015 recruitment scam
Previous Post

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Next Post

लोकसभा में किशोर न्याय बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण संशोधन विधेयक पेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Parliament

लोकसभा में किशोर न्याय बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण संशोधन विधेयक पेश

यह भी पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र

आइये जानते हैं 15 मार्च से किन राशियों पर होगी सूर्यदेव की कृपा

11/03/2022
4G Internet service restored in J&K

J&K में डेढ़ साल बाद बहाल हुई 4G इंटरनेट सेवा, उमर बोले- देर आए दुरुस्त आए

05/02/2021
Murder

भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version