• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वकील के साथ मड़ियांव थाने पहुंचा आयुष, दर्ज करवाया अपना बयान

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ayush

ayush

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। खुद पर हमला कराने के आरोप में घिरे मोहनलालगंज के भाजपा सांसद के पुत्र आयुष मंगलवार की शाम एक बार फिर लखनऊ में मड़ियांव कोतवाली पहुंचे। जहां उससे फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल के बाबत जानकारी ली गई। इससे पहले 14 मार्च को आयुष मड़ियांव पुलिस के सामने पेश हुआ था। ADCP उत्तरी प्राची सिंह का कहना है कि 41(A) की नोटिस दी गई थी, जिसके बाद से आयुष अपना बयान दर्ज कराने आ रहे हैं।

मंगलवार को आयुष अपने वकील के साथ मड़ियांव कोतवाली पहुंचा। इंस्पेक्टर के कमरे में विवेचक के द्वारा आयुष से पूछताछ की जा रही है। ADCP प्राची सिंह का कहना है कि 14 मार्च को 41 A की नोटिस आयुष को तामील कराई गई थी। इसके बाद बयान के लिए बुलाया गया था। यह विवेचना का पार्ट है। पूरा घटनाक्रम क्या रहा? क्या विवाद रहा? पत्नी अंकिता के आरोपों में क्या सच्चाई है? तमाम पहलुओं पर आगे पूछताछ होगी।

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, डॉलर के मुक़ाबले रुपया नौ पैसे टूटा

उधर, आयुष की पत्नी को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसने रविवार रात सांसद के आवास के बाहर पहुंचकर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उससे पहले उसने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने आयुष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

क्या है पूरा मामला

मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र में 2 मार्च की रात 2:10 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर फायरिंग हुई थी। बाद में इस मामले में आयुष के साले आदर्श को पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का दावा था कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए साले से खुद पर गोली चलाई थी। आदर्श को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आयुष रविवार को हजरतगंज पुलिस के सामने पेश हुआ था। आयुष की गिरफ्तारी पर तीन दिन पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी थी। आयुष के खिलाफ 120 बी, 420, 505 IPC के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इन सभी धाराओं में सजा का प्रावधान 7 साल से अधिक नहीं है।

मुठभेड़ में तीन मादक तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ की स्मैक बरामद

ऐसे में CrPC में प्रावधान है कि ऐसे मामले में आरोपी को राहत दी जाती है और उसकी गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी किया जाता है। यदि आरोपी के फरार होने की आशंका है तो मजिस्ट्रेट को बताकर गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: Ayushcrime newsLucknow Newsmp kaushal kishoreup news
Previous Post

टप्पेबाजों ने दरोग़ा के बेटे से उड़ाए जेवरात व नकदी, CCTV में कैद हुए जालसाज

Next Post

अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
Next Post

अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Arrested

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुंबई से गिरफ्तार

27/06/2023
Prabhat Jayasuriya

प्रभात जयसूर्या ने तोड़ा 71 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर बने

28/04/2023
sonakshi sinha

सोनाक्षी के रिश्ते पर लगी मुहर, जहीर इकबाल ने खुल्लम खुल्ला बोला I Love U

07/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version