वसीम रिजवी ने मौलानाओं को दी चेतावनी, बोले- हाथ हमारे पास भी है….
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर अपने खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मौलानाओं को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है।
वसीम रिजवी ने कहा कि हाथ हमारे पास भी हैं और गिरेबान तुम्हारे पास लेकिन हम नहीं चाहते कि माहौल खराब हो। उन्होंने मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और लखनऊ के कर्बला तालकटोरा में अपनी हयाती कब्र को तोड़े जाने के बाद वसीम रिजवी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर मौलानाओं और हमला बोला।
Video: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा तेज थप्पड़, मौके पर मौत
वसीम रिजवी ने कहा कि मौलाना कल्बे जव्वाद, टीले वाली मस्जिद के इमाम और सुन्नी धर्मगुरु अब्दुल वली फारुकी अपने गुंडे भेजकर शियों के घरों पर गली-गलौच और इबादतगाह में तोड़फोड़ और बदतमीजी करवा रहे हैं, वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको लखनऊ शहर का माहौल खराब करने की इजाज़त किसी ने नहीं दी है।
वसीम रिजवी ने आगे कहा कि मैंने अभिव्यक्ति की आज़ादी के तहत अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में रखी है, जिसमें मौलाना कल्बे जव्वाद भी पार्टी हैं। वो चाहें तो अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में रख सकते हैं लेकिन सड़कों पर माहौल खराब करना यह गैरजिम्मेदाराना हरकत है। वसीम रिजवी ने धमकी भरे लहज़े में मौलानाओं को चेताया कि हाथ हमारे पास भी हैं और गिरेबान तुम्हारे पास भी है लेकिन हमने लखनऊ शहर का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की।




