• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की जनता की अनदेखी कर विदेशों में कोविड टीका भेज रही है मोदी सरकार: विपक्ष

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
कोविड टीका

कोविड टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष ने बुधवार को सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि देश में कोविड के टीकाकरण की प्रक्रिया ठीक तरह से नहीं चल रही है। अब तक बहुत कम लोगों को टीका लगा है, लेकिन सरकार अपने लोगों की अनदेखी कर विदेशों में कोविड का टीका भेज कर वाहवाही लूट रही है।

लोकसभा में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने बुधवार को वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में टीकारण की प्रक्रिया को लापरवाही ठीक तरह से नहीं चल रही है। लोग कोराना का एक ही टीका ले रहे हैं जबकि दूसरे टीके में कई लोग नदारत हैं। इससे कोरोना नहीं रुकेगा और टीकाकरण का भी कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोलीं – हमें नहीं मिल रही है कोरोना वैक्सीन

उन्होंने कहा कि कोविड के टीकाकरण में भी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है इसलिए टीकाकरण की प्रक्रिया ठीक तरह से नही चल रही है। उनका कहना था कि देश की आबादी के हिसाब से अभी दतक हमारे यहां महज 0.045 फीसदी लोगों का टीकाकरण हुआ है जबकि पांच करोड टीके विदेशों को दिए गये हैं। इसका मतलब है कि सरकार अपने लोगों की जान पर खेलकर टीका कूटनीति को महत्व दे रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन पर सरकार कम ध्यान दे रही है। उनका कहना था कि पिछले साल के बजट में इसके लिए जो राशि आवंटित की गयी थी उसके मुकाबले इस साल कम रािश का इस योजना के लिए आवंटन हुआ है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने एक साल के दौरान में सिखाया है कि कुदरत के मायाजाल के सामने किसी की नहीं चलती है।

जनता दल यू के राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इसको लेकर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को पिदले साल पहल मामला आया और सरकार ने इस तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसमें कहीं देरी नहीं हुई। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया था। लोगों में कोरोना को लेकर जागृति पैदा की थी, जिसके कारण महामारी का प्रभाव कुछ कम हो सका तथा लोगों में जागरूकता पैदा हुई है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है कि वे लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा नहीं करें। बल्कि लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दें। कोरोना को रोकने में अपना सहयोगा दें। उनका कहना था कि भारत ने कोरोना को हराने में जो उपलब्घि हासिल की है उसका संदेश दुनिया में जाना चाहिए और यह संदेश देने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Tags: Covid vaccineModi governmentकोविड टीकाकोविड टीकाकरण की प्रक्रियालोकसभाविपक्ष
Previous Post

राजस्थान विधानसभा में फोन टैपिंग का मामला उठा, सीबीआई जांच की मांग

Next Post

बिहार विधान परिषद में भाजपा और जदयू के छह-छह सदस्य मनोनीत

Desk

Desk

Related Posts

money plant
धर्म

इस हिस्से में लगाएं मनी प्लांट, हो जाएंगे मालामाल

31/05/2026
Pimples
Main Slider

इन घेरलू नुस्खों से दूर करें मुहांसे

31/05/2026
Coconut
Main Slider

किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
बिहार विधान परिषद

बिहार विधान परिषद में भाजपा और जदयू के छह-छह सदस्य मनोनीत

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने दिखाया बोल्ड अवतार, शेयर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट में तस्वीर

18/10/2022
Papad-namkeen chaat

बारिश में लें पापड़ और नमकीन चाट का स्वाद, मिनटों में होगा तैयार

13/08/2023
Atiq Ahmed

‘मैंने जेल में रची उमेश पाल की हत्या की साजिश’- अतीक का कबूलनामा

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version