• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में प्रदेश में बनेगा ‘सेन्टर आफ एक्सीलेंस’, गृहमंत्रालय का मिलेगा सहयोग

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश में नवनिर्मित होने वाले  ’’यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेसिंक साइंसेज लखनऊ’’ के तहत किये जाने वाले कार्यो में तेजी लायी गयी है। इस कड़ी में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से डी0एन0ए0 विश्लेषण के क्षेत्र में ’’सेन्टर आफ एक्सीलेंस’’ की स्थापना की जानी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी एवं पुलिस महानिदेशक, श्री हितेश चन्द्र अवस्थी के संयुक्त तत्वाधान में आज लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में उ0प्र0 इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंस लखनऊ के परिसर में राष्ट्रीय न्यायालियक विज्ञान विश्वविद्यालय (एन0एफ0एस0यू0) गांधीनगर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में स्थापित किये जाने के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया।

नेशनल फांरेसिक साइस यूनिवर्सिटी (एन0एफ0एस0यू0) के कैम्पस डायरेक्टर डा0 एस0 ओ0 जुनारे की टीम द्वारा प्रस्तावित प्रदेश में डीएनए के क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाले सेन्टर आफ एक्सीलेंस से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर वृहत प्रस्तुतीकरण दिया गया है। इस कार्य में एन0एफ0एस0यू0 के सहयोग से वांछित मार्गदर्शन प्राप्त कर विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव: श्याम दरबार में आयो फागुन मेलो झूम के

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में प्रस्तावित ’’यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेसिंक साइंसेज लखनऊ’’ के तहत ’’सेन्टर आफ एक्सीलेंस’’ की स्थापना की जानी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं फांरेसिक सांइस विश्वविद्यालय के नाम से 50 एकड़ भूमि का आवंटन ग्राम पीपरसण्ड परगना बिजनौर तहसील सरोजनी नगर, लखनऊ में किया गया है जिसमे से लगभग 5 एकड़ भूमि पर सेन्टर आफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सेन्टर आफ एक्सीलेंस के स्वरूप, वांछित उपकरण, बिल्डिंग निर्माण से संबंधी प्लान, वांछित पद आदि विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक में विचार विमर्श किया गया।

डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाला यह सेन्टर आफ एक्सीलेंस अपने आप में देश में अनूठा होगा। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश में डीएनए परीक्षण की आधुनिकतम तकनीकी एवं अनुसंधान को विकसित करने, उसके गुणवत्ता प्रबन्धन संरचना एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम की सुविधा विकसित करने, पाक्सों एक्ट संबंधी मामलो के समय पर निस्तारण हेतु जन शक्ति तैयार करने, वैज्ञानिक समुदाय में आधुनिक उपकरणीय विश्लेषण में भिज्ञता एवं विशेषज्ञता स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

बैठक में गृह सचिव, श्री भगवान स्वरूप, अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें, श्री संदीप सांलुके, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएचक्यू, श्री बी0पी0 जोगदण्ड, गृह, पुलिस, लोक निर्माण, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके अलावा एन0एस0एफ0यू0 के कैम्पस डायरेक्टर, डा0 एस0ओ0 जुनारे एवं उनकी टीम ने भी भाग लिया।

Tags: up newsYogi News
Previous Post

तेज रफ्तार वैन डिवाइडर से टकरा कर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

Next Post

लम्बे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

Hurun List में यूपी के 11 नए नामों की एंट्री, धनकुबेरों की संख्या बढ़कर हुई 46

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Next Post
arrested

लम्बे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

BJP-TMC activists

BJP-TMC कार्यकर्ताओं में जबरदस्त टकराव, पुलिस पर लगा लाठीचार्ज का आरोप

12/04/2021
lalkrishna advani

देव दीपावली मनाने काशी पहुंचे आडवाणी, मीडिया से रहे दूर

30/11/2020
medbandi

मेड़बंदी विधि से सूखे पड़े जिले को दिया जीवन, यूनेस्को ने सराहा

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version