• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत हत्याकांड: शिवेंद्र ने पूछताछ में कबूला हत्या में पूर्व सांसद धनंजय का भी है हाथ

Writer D by Writer D
19/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ajit murder case

ajit murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को इस केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की संलिप्तता के क्लू मिल गए हैं। अजीत सिंह की हत्या के दौरान शूटआउट में घायल शूटर राजेश का उपचार कराने वाले शिवेंद्र उर्फ अंकुर ने कई राज उगल दिए हैं। पुलिस ने शिवेंद्र को 20 घंटे की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में शिवेंद्र ने यह माना है कि अजीत सिंह की हत्या में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रोल है।

जानकारी के मुताबिक शिवेंद्र ने इस हत्याकांड में घायल शूटर का इलाज कराने से लेकर वारदात के बाद सभी से असलहे लेकर सुरक्षित छिपाने तक, 20 घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस के सामने कई राज उगल दिए हैं। अंकुर ने इस हत्याकांड में धनंजय सिंह की संलिप्तता को लेकर पुलिस के पास मौजूद तमाम जानकारियां भी पुष्ट की हैं। उसने यह बताया है कि शूटआउट में घायल शूटर राजेश उर्फ जय को गोली लगने के बाद उसका इलाज पहले गोमती नगर के डॉक्टर और फिर सुल्तानपुर के डॉक्टर से कराया गया। अंकुर से हुई पूछताछ के बाद अब बारी मऊ जेल में बंद एक चर्चित ब्लाक प्रमुख के भाई की है जो वारदात के बाद कथित रूप से शूटरों के असलहे लेकर चला गया था।

सूत्रों की माने तो अंकुर ने रिमांड में कुबूला कि 6 जनवरी 2021 की शाम लखनऊ के विभूतिखंड में हुए अजीत सिंह शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटरों के असलहे मऊ के चर्चित ब्लाक प्रमुख के भाई ने छिपाए थे। इस पूरे हत्याकांड के साजिशकर्ता और मददगार शिवेंद्र उर्फ अंकुर को 20 घंटे की रिमांड के बाद गुरुवार की शाम 5 बजे लखनऊ जेल में दाखिल कर दिया गया।

गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हत्यारोपी पति फरार

रिमांड के दौरान शिवेंद्र उर्फ अंकुर ने कुबूल किया कि अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद सभी शूटरों को दिए गए असलहे संदीप उर्फ बाबा ने इकट्ठा किए। संदीप ने सारे असलहे गिरधारी को दिए, और गिरधारी ने इन्हें अंकुर को दिए। गिरधारी से असलहे लेने के बाद अंकुर उर्फ शिवेंद्र ने आजमगढ़ जेल में बंद ब्लाक प्रमुख संजय यादव के भाई ओमकार यादव को दिए थे। जो अपनी स्कॉर्पियो में छुपाकर असलहों को लेकर वापस आजमगढ़ चला गया था।

वारदात के बाद वाले पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस टीम शिवेंद्र उर्फ अंकुर को फैजाबाद रोड के उस बस स्टेशन पर भी ले गई जहां पर लाल रंग की कार से शिवेंद्र शूटरों का इंतजार कर रहा था और शूटर अपनी बाइक छोड़कर शिवेंद्र की कार से जाते सीसीटीवी में भी कैद हुए थे। इसके साथ ही गोमती नगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट तक भी अंकुर उर्फ शिवेंद्र को ले जाया गया जहां घायल जय को प्राथमिक उपचार मिला था।

फटी जींस विवाद पर प्रियंका ने ट्वीट की PM मोदी-भागवत की फोटो, लिखा- इनके घुटने दिख रहे हैं

इस पूरी रिमांड के दौरान शिवेंद्र उर्फ अंकुर से एडिशनल डीसीपी नॉर्थ और उनकी टीम ने पूछताछ की। 20 घंटे के रिमांड की अवधि में पुलिस कमिश्नर ने भी शिवेंद्र से कुछ सवाल पूछे। सूत्रों की मानें तो शिवेंद्र उर्फ अंकुर ने पुलिस कमिश्नर के सामने स्वीकार किया कि पूरी साजिश में पूर्व सांसद का हाथ है लेकिन वह उनके सीधे संपर्क में नहीं था। उसने जो कुछ किया, अखंड सिंह के कहने पर किया। बीते 8 महीने से शिवेंद्र उर्फ अंकुर लखनऊ में रह रहा था और उसका खर्च अखंड उठा रहा था।

शूटआउट के बाद घायल राजेश तोमर उर्फ जय को जिस प्रदीप कबूतरा के फ्लैट पर ले जाया गया, शिवेंद्र उर्फ अंकुर उसी प्रदीप कबूतरा का साला है। प्रदीप कबूतरा गोमती नगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में रह रहा था जो धनजंय सिंह का बताया गया है।

फिलहाल अंकुर से हुई रिमाइंड में पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पूछताछ में कुछ अहम कड़ियां जुड़ी हैं, जरूरत पड़ी तो आजमगढ़ जेल में बंद उस ब्लाक प्रमुख से भी पूछताछ होगी जिसका भाई असलहों को अंकुर से लेकर वापस गया था।

Tags: Ajit Murder CaseBahubali leader Dhananjay Singhcrime newsdhruv singhlucknow gangwarLucknow Newsshivendra
Previous Post

गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हत्यारोपी पति फरार

Next Post

विलियम बर्न्स बने CIA के नये निदेशक, सीनेट ने दी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
William Burns

विलियम बर्न्स बने CIA के नये निदेशक, सीनेट ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें

बारिश से घर की छत ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

23/01/2022

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

25/03/2022
ak sharma

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन : एके शर्मा

07/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version