• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: IFS निहारिका सिंह पर ED ने कसा शिकंजा, 600 करोड़ की ठगी में केस दर्ज

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
IFS Niharika Singh-ED

IFS निहारिका सिंह पर ED ने कसा शिकंजा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया। ठगी भी करीब 600 करोड़ की हुई। मामला प्रकाश में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शिकंजा कसते ही इस फ्रॉड से पर्दे उठना शुरू हो गया। मामले में लखनऊ के रहने वाले अजीत सिंह मुख्य आरोपी निकले। 2020 में अजीत सिंह की गिरफ्तारी हो गई। ठगी करने के लिए बनाई गई कंपनी के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। इसके बाद अब अजीत सिंह की पत्नी और आईएफएस निहारिका सिंह पर केस दर्ज हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अब आईएफएस निहारिका सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं अजित सिंह को यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया है कि निहारिका सिंह का पति अजीत सिंह इस पूरे फ्रॉड का मास्टर माइंड रहा है। निहारिका सिंह इटली के भारतीय दूतावास में डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन के तौर पर काम कर रही हैं।

आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले , प्रतिनिधि सभा में हुआ चुनाव

ये है पूरा मामला

बताया गया है कि साल 2010 में अनी बुलियन नाम की कंपनी बनाई गई, जिसमें लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर फंसाया गया। कंपनी में लोगों से करोड़ों रुपये लगवाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया।

विभिन्न राज्यों में पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की। केस में ईडी ने आरोप लगाया है कि मेसर्स एनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संबद्ध कंपनियों का गठन निवेशकों को धोखा देने के लिए किया गया था।

बताया गया है कि लोगों को झांसा देकर मेसर्स अनी बुलियन ट्रेडर्स, अनी कमोडिटी ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड, आई विजन इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश कराया गया। लोगों को अच्छा रिटर्न देने का सपना दिखाया गया। निवेशकों को भरोसा हो सके, इसके लिए कंपनी की जमीन के जाली दस्तावेज दिखाए गए।

तीरथ सरकार में BJP के कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

इसके बाद में न तो कंंपनी ने निवेशकों को प्लॉट दिए और न हीं उनकी रकम लौटाई। दबाव पड़ने पर निवेशकों को समझाने के लिए पोस्ट डेटेड चेक जारी किए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।

Tags: crime newsEnforcement Direcoratelucknow crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

अमिताभ बच्चन FIAF Award पाने वाले पहले भारतीय, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Next Post

पत्नी अंकिता के संग लिपलॉक करते हुए मिलिंद सोमन की फोटो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
milind soman

पत्नी अंकिता के संग लिपलॉक करते हुए मिलिंद सोमन की फोटो वायरल

यह भी पढ़ें

Aligarh Metal Sculptures

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
sushmita sen daughter renee

सुष्मिता सेन की बेटी रेने शुरू की फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ की शूटिंग

06/10/2020
murder

बड़ी ने की छाेटी बहन की हत्या, कमरे में दफन किया शव

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version