• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 8वीं तक के स्कूलों में एग्जाम 25-26 मार्च को, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, शिक्षा
0
examination

examination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया। कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 व 26 मार्च को किया जाएगा। परीक्षाफल की घोषणा एवं वितरण 30 मार्च को होगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने परीक्षा के संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया है। इसमें प्रश्नपत्रों के निर्माण के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की गई है। कमेटी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गुणवत्ता को रखा गया है।

प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए भी एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा एवं मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। जिले द्वारा 22 मार्च तक विकास खंड संकुल पर समय सारिणी भेजी जाएगी। प्रश्नपत्रों की छपाई एवं संकुल विद्यालयों को वितरण 24 मार्च को किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 व 26 मार्च को किया जाएगा। मूल्यांकन एवं परीक्षाफल तैयार करने का कार्य 27 से 30 मार्च तक किया जाएगा।

इस राज्य में 8वीं क्लास तक किसी भी छात्र को नहीं किया जाएगा फेल

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश में कहा है कि कक्षा एक व दो के बच्चों की 30 मिनट की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा तीन से कक्षा पांच तक प्रत्येक कक्षा के लिए सभी विषयों पर आधारित 50 प्रश्नों का सम्मिलित बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा और एक घंटे की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

कक्षा छह से कक्षा सात तक सभी विषयों पर आधारित 50 प्रश्नों का सम्मिलित अति लघु उत्तरीय प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा और डेढ़ घंटे की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसी तरह कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए  सभी विषयों की बहुविकल्पीय एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्न के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा एवं आधे-आधे घंटे की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

SSC  ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती एग्जाम का रिजल्ट, यहां पर करें चेक

कक्षा तीन से कक्षा सात तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर एवं कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक संसाधन पर दूसरे विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया जाएगा।

Tags: Annual ExaminationEducation Newsexamination newsjunior schoolprimary schholup school
Previous Post

इस राज्य में 8वीं क्लास तक किसी भी छात्र को नहीं किया जाएगा फेल

Next Post

मनसुख हिरेन केस की जांच अब करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Next Post
मनसुख हिरेन केस

मनसुख हिरेन केस की जांच अब करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

यह भी पढ़ें

Google has brought better assistant features for families

गूगल लेकर आया है परिवारों के लिऐ बेहतर असिस्टेंट फीचर्स

07/05/2021
शिवम दुबे गिरफ्तार

यूपी STF ने विकास दुबे के करीबी शिवम दुबे किया गिरफ्तार

24/07/2020
Amla Navami

आज है आंवला नवमी, जानें कैसे मिलेगी भगवान श्री हरि की कृपा

09/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version