• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब पीने से चार की मौत, दारोगा समेत दो सिपाही निलंबित

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चित्रकूट
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के राजापुर थाना अंतर्गत तिरहार क्षेत्र के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से एक ही बिरादरी के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि निवर्तमान प्रधान समेत तीन की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। पूरे मामले में एसपी अंकित मित्तल ने थाने के बीट प्रभारी दरोगा समेत दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

जिस परचून की दुकान से देशी शराब खरीदी गई थी, उसमें ताला लगाकर शराब की पेटियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। खोपा गांव में शनिवार की शाम को कुछ लोग एक किसान के खेत में बैठकर भुने चने के साथ शराब की पार्टी कर रहे थे। यह देशी ब्रांड की शराब गांव के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान से खरीदी गई थी।

देर रात शराब पीने के बाद सत्यम सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह (35) पुत्र कंचन सिंह, मुन्ना सिंह (40) पुत्र देवनाथ सिंह, छोटू सिंह (35) पुत्र रामनरेश सिंह, बबली सिंह(35) पुत्र अंबोल सिंह व निवर्तमान प्रधान मनोहर की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने सभी को राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया।

अवैध शराब फैक्ट्री का STF ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब समेत पांच गिरफ्तार

जहां मुन्ना सिंह की मौत हो गई। गौरतलब है कि शनिवार को ही गांव के ही सीताराम सिंह (60) पुत्र शिवपाल सिंह की भी मौत हुई थी। इन दोनों मौत शराब पीने से मानी जा रही है। घटना की जानकारी होते ही चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह व आईजी के. सत्यनारायण चित्रकूट के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल के साथ खोपा गांव पहुंचे।

सभी ने शराब पीने से मौत होने का कारण बताया। इसके बाद अधिकारियों  ने अस्पताल जाकर गंभीर बीमार वालों को प्रयागराज अस्पताल भेजा लेकिन कौशांबी जिले के मंझनपुर पहुंचते ही सत्यम व दुर्विजय की भी मौत हो गई। जबकि अन्य तीन को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

Tags: chitrakut newsPoisonous alcoholup news
Previous Post

पंजाब : निहंगों के वेष में बदमाशों का पुलिस टीम पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो ढेर

Next Post

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का किया वादा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Major Dhyanchand Sports University
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

25/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

Ganga Expressway: 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, मल्टी-पैकेज मॉडल से मिली रफ्तार

25/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Next Post
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का किया वादा

यह भी पढ़ें

पैसेंजर ट्रेनें

NEET 2020 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

13/09/2020
Corona

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7 हजार के पार , पंजाब ने जारी की एडवाइजरी

14/06/2025
CM Yogi

रामोत्सव 2024: योगी सरकार का संकल्प: अयोध्या में यातायात हो सुगम, सुरक्षित हो सफर

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version