• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF में तैनात सिपाही के कागजात पर कर रहा था PAC में नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा

Writer D by Writer D
22/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fake income tax officer arrested

Fake income tax officer arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात सिपाही के नाम पर एक दूसरा व्यक्ति पीएसी में नौकरी कर रहा था। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ के सिपाही के पास एलआईसी हाउसिंग से दस्तावेज की कॉपी जमा करने के लिए फोन आया।

मामले की जानकारी होने पर एसटीएफ में तैनात सिपाही ने विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ में तैनात सिपाही मनीष कुमार सिंह को इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके पास एलआईसी हाउसिंग से फोन आया कि लोन के लिए अपने दस्तावेज की कॉपी जमा कर दें। यह सुनकर मनीष कुमार चौंक गए। मनीष पहले ही लोन ले चुके थे। इसकी जानकारी करने मनीष कुमार सिंह एलआईसी के दफ्तर पहुंचे तब जानकारी मिली कि उन्हीं के नाम पर एक व्यक्ति पीएसी में भी नौकरी कर रहा है।

मनीष कुमार ने जब इस संबंध में अपने स्तर पर पड़ताल की तो पाया कि वह व्यक्ति पूरी तरीके से फर्जी है। इसके बाद मनीष ने विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। डीसीपी गोमतीनगर संजीव सुमन ने इस संबंध में बताया कि पीएसी में जो सिपाही तैनात है और उसने नौकरी के समय जो कागजात लगाए हैं, वे बलिया के रहने वाले मनीष कुमार के ही हैं। डीसीपी के मुताबिक उसके माता-पिता के नाम, पैन कार्ड, जन्म तिथि और गृह जिला, सभी मनीष के ही लिखे हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभाग को भेज दी गई है।

रामपुर: बोलेरो-पिकअप में भीषण टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत

डीसीपी ने कहा कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा। मनीष कुमार ने कहा कि उसने अपने और पीएसी में ड्यूटी कर रहे सिपाही के पिता का नाम यूपी पुलिस के ऑनलाइन रोल पर चेक किया तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने इस प्रकरण की जांच करते हुए पीएसी में तैनात सिपाही को बुलाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसका असली नाम अमित है। वह बदायूं से भर्ती हुआ था।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

रामपुर: बोलेरो-पिकअप में भीषण टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत

Next Post

धरती के बेहद पास से गुजर गया साल का सबसे विशाल ऐस्‍टरॉइड

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post
largest asteroid of the year

धरती के बेहद पास से गुजर गया साल का सबसे विशाल ऐस्‍टरॉइड

यह भी पढ़ें

neha kakkad

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शेयर की हल्दी की तस्वीरें

24/10/2020
gaurva tikait

लाल किले पर धर्म का झंडा फहराने का दुख सबसे ज्यादा सिख समाज को हुआ : गौरव

05/02/2021
New Gen Citroen e-C3 की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, अगले साल हो सकती है लॉन्च

सड़कों पर नजर आई नई e-C3! Citroen अगले साल कर सकती है लॉन्च

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version