Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा के बंगाल में 13 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए बाकी 13 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। राज्य में आठ चरणों में हाेने वाले चुनाव में आगामी 27 मार्च को पहले चरण का मतदान शुरू होगा। भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा के सूचीबद्ध 13 नाम चुनाव के अंतिम चार चरणों के लिए हैं। इनमें मौजूद विधायक नीरज तमांग जिम्बा , विश्वजीत और अर्थशास्त्री अशोक लहिड़ी जिम्बा दार्जलिंग से तीसरे चरण के लिए चुनाव लड़ेंगे और श्री दास का नाम बागडा निर्वाचन क्षेत्र से है और वह छठे चरण में चुनाव लड़ेंगे।

श्री लाहिड़ी बलूरघाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां सातवें चरण में चुनाव होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृतत) सुब्रत साह रासबेहारी निर्वाचन क्षेत्र से सातवें चरण में चुनाव लड़ेगे।

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा से BJP ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

भाजपा की इस सूची में सुभा प्रधान कलिमपोंग से और विष्णु प्रसाद शर्मा दार्जिलिंग के कुरसोंग से चुनाव लड़ेंगे। दोनाें उम्मीदवार पांचवे चरण में अपना भाग्य अजामयेंगे।

जो उम्मीदवार छठे चरण में चुनाव लड़ रहे है उनमें करणदीधि से सुभाष सिन्हा, ईटाहर से अमित कुमर कुंडू, बनगोन उत्तर से अशोक कृटोनिया और गईघाटा निर्वाचन क्षेत्र से सुब्रत ठाकुर हैं। इस सूची में मतुआ समुदाय के उम्मीदवार भी हैं।

युवा राजद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा

राज्य में आठवें एवं अंतिम चरण को मतदान 29 अप्रैल को होगा और चुनाव परिणाम दो मई को घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button