• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में हफ्ता वसूली वाली सरकार ने खो दी है नैतिकता : देवेन्द्र फडनवीस

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
देवेन्द्र फडनवीस

देवेन्द्र फडनवीस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडनवीस ने एक बार फिर बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार के इतने मामले सामने आए हैं। के बावजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अभी तक एक भी बयान नहीं दिया है।

श्री फडनवीस के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। श्री फडनवीस ने ज्ञापन सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र सरकार हफ्ता वसूली वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि वसूली और तबादले का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जो लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ श्री ठाकरे ने एक भी शब्द नहीं कहा। उन्होंने नैतिकता को पैरों तले कुचल दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने अपना नैतिक आधार खो दिया है और वह सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि इतने सारे मुद्दों के बावजूद भी महाराष्ट्र सीएम चुप हैं। वहीं शरद पवार ने दो प्रेसवार्ता की हैं, वह सिर्फ अपने मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यही नहीं देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार आधिकारिक दस्तावेज लीक करने के बारे में मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहती है, तो कर सकती है। मैंने ये महाराष्ट्र के हित में किया है। अगर वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज करेंगे, तो मैं इससे नहीं डरता हूं। अगर मेरे खिलाफ चार और मामले दर्ज किए जाएंगे तब भी मैं तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोर्ट में जाउंगा और अपना पक्ष साबित करूंगा।

सरकार को कोरोना की चिंता नहीं

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य सरकार को यहां कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कोई चिंता नहीं है। जिस तरह राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, महाराष्ट्र कोविड-19 का नया केंद्र बन गया है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए क्या किया है? लेकिन मुझे ये पता है कि ये समय भाषण देने का नहीं बल्कि कार्रवाई करने का है।

चिकित्सा प्रदान करने वाली 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि क्या उसे वसूली में से हिस्सा मिल रहा है, जिसके कारण वह चुप है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पर बैठे हुए श्री कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें सारी जानकारी दे दी गयी है। उन लोगों ने राज्यपाल से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगे और उनके जवाब के आधार पर कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मनमाने तरीके से सरकार चला रही है और जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। यदि यह सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती तो भाषण देने की बजाय कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए काम करती। सरकार के ढीले रवैये के कारण महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में श्री फडनवीस के अलावा सर्वश्री सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा और राधाकृष्ण पाटिल आदि शामिल थे।

Tags: bjp delegation meets governorDevendra Fadnavisdevendra fadnavis on uddhav thackeraydevendra fadnavis twitterIndia newsIndia News in HindiLatest India News Updatesmaharashtra governorMaharashtra Governor Bhagat Singh KoshyarinationalParambir singhparambir singh familyparambir singh ipsparambir singh latest newsparambir singh letterparambir singh supreme courtuddhav thackerayदेवेन्द्र फडनवीस
Previous Post

डेब्यू से पहले शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

Next Post

केंद्र रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर है प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
पीयूष गोयल Piyush Goyal

केंद्र रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर है प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

यह भी पढ़ें

Sulabh Srivastava

पत्रकार की पत्नी का आरोप दुर्घटना नहीं, सुलभ की हुई हत्या

14/06/2021
Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल हत्याकांड: शूटरों की इनामी राशि बढ़ाकर की गई पांच-पांच लाख

13/03/2023
8 नवंबर से उड़ाने शुरू

दरभंगा : आठ नवंबर से शुरू होगी उड़ाने, स्पाइस जेट ने शुरू की टिकट बुकिंग 

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version