• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DCP ने मोहनलालगंज कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारो के साथ की बैठक

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
DCP conducts annual inspection

DCP conducts annual inspection

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दक्षिणी जोन के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने गुरूवार को मोहनलालगंज कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। यहा पर‌ सबसे पहले उन्होने गार्ड-आँफ-आनर लिया।इसके‌ बाद बैरक, हवालात, माल खाना, महिला हेल्प डेस्क, आधुनिक विवेचना कक्ष, मेस, कार्यालय, स्नानागार, महिला/पुरूष शौचालय का भ्रमण करते हुए शस्त्रों की सफाई और रखरखाव का जायजा लिया।

थाने के अभिलेखों और लंबित विवेचनाओं तथा लंबित शिकायती पत्र की जांच और वांछित अभियुक्तों के संबंध में गहराई से समीक्षा की। वही शस्त्रों के संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों का अपने सामने हेड कास्टेबल सुबालाल व दो दारोगाओ से डैमो करवाया,जिसमें हेड कास्टेबल व एक दारोगा शस्त्रो को डीसीपी के दिये गये समय में खोलने व बंद करने में फेल रहे। जब कि दारोगा राजेन्द्र प्रसाद यादव समयावधि में पिस्टल को पूरा खोलने के बाद दुबारा से अपलोड कर सके, डीसीपी ने दारोगा की पीठ थपथपाई। डीसीपी ने कोतवाली परिसर में घूम कर सफाई व्यवस्था का आकलन किया।

उन्होने प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा से कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को प्रथम वरीयता दी जाए। फरियादियों से कुशल व्यवहार करने के अलावा मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया जाए।उन्होने आगामी त्यौहारो सहित पंचायत चुनाव में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। वार्षिक निरीक्षण के दौरान मोहनलालगंज एसीपी दिलीप कुमार सिहं,प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा, एसएसआई रमेश चन्द्र सहित सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

चौकीदारो के साथ बैठक कर जाना क्षेत्र का हाल

डीसीपी रवि कुमार ने वार्षिक निरीक्षण के बाद कोतवाली परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक कर क्षेत्र का हाल जाना। डीसीपी ने कहा कि गांव छोटा हो या बड़ा वहां की जिम्मेदारी आप पर ही है। पंचायत चुनाव के दौरान गांव में शांति बनी रहे और विवाद रहित चुनाव संपन्न हो इसके लिए आप सभी को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। गांव में होने वाले हर अवैध कार्य एवं अपराधियों पर नजर बनाए रखें, क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराएं। हर छोटी बड़ी घटना की सूचना पुलिस को दें। गांव में अगर कोई चुनाव कर प्रक्रिया में बाधक बनता है तो उसकी जानकारी बीट के सिपाही, व चौकी सहित थानेदार या उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दे सकते है। डीसीपी ने चौकीदारो को साफे भी बांटे।

सरकार जिद छोड़कर किसान विरोधी कानूनों को करे निरस्त : बीबी जागीर कौर

महिला बैरक के निर्माणाधीन भवन का  किया निरीक्षण

डीसीपी ने मोहनलालगंज कोतवाली के आवासीय परिसर में बन रहे महिला बैरक के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया, जहां भवन निर्माण में लगायी जा रही गिट्टी, मौरंग सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता ठीक ना मिलने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुये गुणवत्तापरक सामग्री भवन निर्माण में प्रयोग किये जाने के निर्देश दिये।

वही निर्माणधीन भवन की छत में मजबूती के लिये पानी भरकर तराई ना करने पर भी ठेकेदार को फटकार लगायी ओर छतो पर मजबूती के लिये पानी भरवाने के निर्देश दिये। वही विवेचना कक्ष के निर्माणाधीन भवन का भी डीसीपी ने निरीक्षण किया, जहां आस-पास गंदगी देख सफाई कराने के निर्देश दिये।

Tags: DCP conducts annual inspectionLucknow News
Previous Post

फरार IPS पाटीदार को जबरन रिटायर करने की तैयारी, 50000 के है इनामी

Next Post

जालसाजों ने युवक के दो खातों से उड़ाए 27 हजार से अधिक के रुपए, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Cyber Fraud

जालसाजों ने युवक के दो खातों से उड़ाए 27 हजार से अधिक के रुपए, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Herbal marg

उप्र में पर्यावरण के साथ सेहत की रक्षा करेंगे हर्बल मार्ग

30/06/2022
salt

ज्यादा नमक खाने के हैं बहुत से नुकसान! जानें एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?

18/05/2021
अगरबत्ती उत्पादन

अगरबत्ती उत्पादन में प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार ने दी नई योजना को मंजूरी

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version