• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर से मिले तीन नरकंकालों का राजफाश, आरोपी ने किए चौकने वाले खुलासे

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
three skelton found

three skelton found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के पानीपत में एक घर से मिले तीन नर कंकालों का राज पुलिस ने बेपर्दा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शख्स को यूपी के भदोही से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये मामला ट्रिपल मर्डर का है। जिसे आरोपी ने अंजाम दिया था और फिर लाशें अपने घर में ही दफन कर दी थी। पुलिस की कातिल तक पहुंचने की कहानी भी दिलचस्प है।

पानीपत पुलिस ने शहर के शिव नगर इलाके से 23 मार्च को एक घर से तीन नर कंकाल बरामद किए थे। नर कंकाल उस वक्त सामने आए जब घर की मालकिन सरोज घर की मरम्मत करवा रही थी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि महिला ने यह मकान पवन नाम के व्यक्ति से खरीदा था, जो एक चीनी के मिल में काम करता है।

पुलिस पवन तक जा पहुंची। जब पवन से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ये मकान अहसान सैफी नाम के एक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि अहसान सैफी कुछ संदिग्ध चरित्र का इंसान था। अहसान सैफी पानीपत में मकान बेचने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के भदोही में रहने लगा था। पुलिस ने उसका ठिकाना पता निकाला।

मैनपुरी: बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

इसके बाद पानीपत पुलिस ने भदोही में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और पानीपत ले आई. फिर उसे पानीपत की अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने अहसान से पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में अहसान ने जो खुलासे किए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं। उसने पुलिस को बताया कि वो वर्तमान में भदोही की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अपनी तीसरी बीवी के साथ रह रहा था।

अहसान ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी और तीन बच्चे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहते थे। फिर उसने एक नामी-गिरामी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाया। उसी के जरिए उसने साल 2016 में नाज़नीन नामक एक महिला से निकाह कर लिया, जो मुंबई की रहने वाली थी। वह नाजनीन को लेकर पानीपत आ गया और कारपेंटर का काम करने लगा।

दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों का हिसाब किया जायेगा : योगी

उसने नाज़नीन को अपनी पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। लेकिन एक दिन जब सच उजागर हुआ तो नाज़नीन ने उस पर पहली पत्नी और बच्चों से मिलने पर पाबंदी लगा दी। अहसान को यह बात नागवार गुजरी और दोनों के बीच में झगड़ा होने लगा। आए दिन दोनों के बीच लड़ाई होती थी। इसी दौरान नवंबर 2016 में एक दिन उसने नाज़नीन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

उस दिन नाज़नीन के जेठ का 15 साल का बेटा साबिर भी उनसे मिलने आया हुआ था। उसके अलावा नाज़नीन से निकाह करने के बाद सोहेल नाम का बेटा भी था, जिसकी उम्र 14 साल थी। आरोपी ने इन तीनों को दूध में जहर मिला कर दे दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। सुबह उसने तीनों की लाशें उसी कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दी और उसके कुछ समय बाद मकान बेचकर पानीपत शहर छोड़ दिया।

नर्स ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। वो फिर से शादी करने निकला. आरोपी ने तीसरी बार शादी करने के लिए उसी मैट्रिमोनियल वेबसाइट का सहारा लिया और तीसरी शादी कर नई पत्नी के साथ रहने लगा। आरोप है कि उसने नाज़नीन, सोहेल और साबिर के शव जमीन में गाड़ने के लिए कुछ राज मिस्त्रियों की मदद भी ली थी। पूछताछ के बाद पुलिस उन तक भी पहुंचना चाहती है।

Tags: crime newsHariyana newsNational news
Previous Post

मैनपुरी: बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली भाजपा की महिला नेता की चेन छीनकर बदमाश फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post
snatching

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली भाजपा की महिला नेता की चेन छीनकर बदमाश फरार

यह भी पढ़ें

Mayawati

‘लोगों के ’अच्छे दिन’ कब आयेंगे?’, पीएम मोदी के भाषण पर बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती

16/08/2024
CM Yogi

योगी करेंगे एथेनाॅल प्लांट का शिलान्यास व वेयरहाउस का उद्घाटन

12/08/2023
Lauki ka Dosa

नाश्ते में बनाएं लौकी का डोसा, स्वाद और सेहत दोनों पर खरी उतरेगी यह डिश

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version