• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों का हिसाब किया जायेगा : योगी

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम से चिढ़ने वाली ‘दीदी’ भारतीय संस्कृति की पहचान भगवा कपड़े से घबरा रही है।

सुश्री बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र नंदी ग्राम के अलावा मेदिनी पुर और चंद्रकोना में गुरुवार को तीन अलग अलग रैलियों को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों का हिसाब किया जायेगा जिनको ढूंढ़ कर कानून के अनुसार सजा दी जायेगी।

उन्होने कहा कि भारतीय संस्‍कृति की पहचान इस भगवा कपड़े से दीदी घबरा रही हैं। उन्होने ममता सरकार पर तूफान पीडि़तों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा हड़प जाने का आरोप लगाया और कहा कि टीएमसी के तोलेबाज केंद्र से भेजा गया गरीबों,पीडि़तों का पैसा भी खा गए। मुख्‍यमंत्री ने कहा “ ममता दीदी को भगवान राम से भी चिढ़ है। वो जय श्री राम का नारा नहीं लगने देती हैं। भगवान राम और कृष्ण की धरती से मैं रामकृष्ण परमहंस की इस धरती पर आया हूं।”

श्री योगी ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा “आपको ममता बनर्जी से दस वर्षों का हिसाब मांगना चाहिए। उनसे पूछना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब दुर्गापूजा हो सकती है,तो बंगाल में क्यों नही हो सकती। आज के दस साल पहले नन्दीग्राम में कम्युनिस्टों ने कितनी बर्बरता की थी, आज मैं उन शहीदों के परिवारों से मिला,दीदी को उन शहीदों की कोई चिंता नहीं, जबकि उन्ही से उनको सत्ता मिली है।”

भाजपा की मदद के लिए बंगाल में एक नये दल का गठन : ममता बनर्जी

नंदीग्राम की जनसभा में योगी ने कहा कि बंगाल की धरती, कभी भक्तिकाल में आवाज़ बनी थी, कभी आज़ादी की लड़ाई में साक्षी बनी थी, कभी कश्मीर के निर्माण की गवाह बनी थी, आज उसी बंगाल के निर्माण के लिए सुवेन्दु अधिकारी ने बीड़ा उठाया है।

बंगाल के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए योगी ने भीड़ से कहा “ याद करिये इसी बंगाल की धरती से सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ादी का बिगुल फूंका था और कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा। इसी बंगाल से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देने वाले स्वामी विवेकानंद ने कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं । इसी धरती से नोबेल पुरस्कार पाने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर आते हैं। बंगाल राष्ट्रगान जन गण मन की धरती है। मैं इस धरती को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं। योगी ने कहा भाजपा को मौका दीजिये, घुसपैठ नही होने देंगे। जो लोग दुर्गापूजा सरस्वती पूजा पर रोक लगाते हैं वो कहीं नही टिक पाएंगे। आज तो जय श्रीराम का नारा हर जवान, हर बुजुर्ग, हर महिला बहन के मुंह से निकल रहा है। राम तो सबके हैं लेकिन दीदी को राम के नाम से चिढ़ है।”

संसद की कार्यवाही निर्धारित समय से स्थगित करना लोकतंत्र के लिए घातक : खड़गे

श्री योगी ने कहा बंगाल कभी समृद्ध माना जाता था। लेकिन कभी कांग्रेस ने, कभी कम्युनिस्टों ने और अब टीएमसी ने इसके संसाधनों को लूट कर बर्बाद कर दिया। आठ दिन पहले मारे गए भाजपा के कार्यकर्ता को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा अब ज्यादा दिन नही बचा है। दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढ कर निकालेंगे और सजा देंगे।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख आवास दिए गए जबकि छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना में पांच लाख बीमा किया। दो करोड़ 42 लाख किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिली। ये बंगाल में क्यों नही मिला।

कोरोना पॉजिटिव उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हालत नाजुक, दिल्ली एम्स रेफर

क्योंकि बंगाल में दीदी विकास ही नही चाहती। दीदी तो भाई भतीजावाद चाहती हैं। इसी बंगाल की धरती के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था एक देश दो विधान,दो निशान नही चलेगा।

Tags: cm yogielelction newsNational newswest bengal electionYogi News
Previous Post

कुख्यात गैंगस्टर की 26 लाख से अधिक कीमत की संपत्ति कुर्क

Next Post

हरिजन बस्ती में भीषण अग्नि कांड में दस घर जल कर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
massive fire in ferry

हरिजन बस्ती में भीषण अग्नि कांड में दस घर जल कर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें

ss sandhu

G-20 बैठक के लिए सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए: मुख्य सचिव

13/06/2023
Share Market

ईरान-इजराइल जंग ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स-निफ्टी ओपन होते ही बिखरे

03/10/2024
पुलिस टीम पर हमला

मप्र : पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी घायल

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version