• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हृदय रोग संस्थान में शिफ्टिंग के दौरान दो मरीजों की मौत पर सीएम योगी ने दिये यह निर्देश

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
yogi

cmo ने जारी की 29 अधिकारियों के खिलाफ नोटिस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर परिक्षेत्र के सबसे बड़े हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) अस्पताल में लगी भीषण आग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है। हालांकि आग से सीधे प्रभावित होकर किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, पर दो मरीजों की मौत दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान हो गयी।

शासन ने उच्च स्तरीय जांच टीम का किया गठन

मृतक मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि धुआं के चलते और पेस मेकर आदि तकनीकी यंत्र हटने से मौत हुई है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन कर दिया है और टीम लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना हो गयी है।

जनपद कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुःखद है।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है व इस दुःखद दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति भी गठित की गयी है।

ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 28, 2021

दमकल की टीम ने जान जोखिम में डालकर मरीजों को निकालने के लिए किया सफल रेस्क्यू

रावतपुर के जीटी रोड स्थित लक्ष्मीपति सिंघानिया हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) हॉस्पिटल में रविवार की सुबह अचानक फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों को बाहर निकालते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई टीमों ने एक तरफ जहां आग को बुझाने के लिए पानी की बौछारें शुरु की तो वहीं लंबी सीढ़ियों के जरिये जान जोखिम में डालकर मरीजों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की FIRE NOC की होगी जांच, निदेशक को दी जाएगी नोटिस

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और करीब डेढ़ सौ मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कानपुर परिक्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में आग लगने की खबर पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण खुद मौके पर फौरन पहुंचे और दिशा निर्देश देते रहें। कमिश्नर ने बताया कि सबसे पहले ऊपर की मंजिल में फंसे 140 मरीजों को लंबी सीढ़ियों के जरिये खिड़कियों से सुरक्षित निकाला गया। नौ मरीज ऐसे रहे जो आईसीयू में थे उन मरीजों को किसी तरह से दूसरी जगह आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है अब पूरे अस्पताल को स्कैन किया जा रहा है। आग कैसे लगी और अस्पताल में आग सेफ्टी के क्या प्रबंध है, इन सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।

दो मरीजों की हुई मौत

भीषण आग से वैसे तो दमकल की टीम ने सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया, लेकिन इसी दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी। मरीजों की मौत की सूचना पर मंडलायुक्त डा. राजशेखर भी मौके पर पहुंचे और शासन को जानकारी दी। हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर फौरन टीम को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना कर दिया। इसकी पुष्टि खुद मंडलायुक्त ने की। बताया जा रहा है कि शासन ने स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारियों व प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को भी हादसे की जांच के लिए कानपुर भेज दिया है।

Tags: cm yogicm yogi adityanathCM Yogi Adityanath Takes CognizanceFire in CardiologyFire in Cardiology hospitalFire in Institute Of Cardiology KanpurFire in LPS Institute of Cardiology Kanpurfire newsHigher level Committee for InvestigationKanpur Cardiologykanpur newsLucknowLucknow NewsMishap in UPup newsUP Politicsकानपुर के हृदय रोग संस्थान में आगजांच करेगी उच्च सत्रीय कमेटीमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

Next Post

मीठी नदी के तट पर वाझे को लेकर पहुंची NIA, मिले ये महत्वपूर्ण सबूत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
NIA reaches Mithi River

मीठी नदी के तट पर वाझे को लेकर पहुंची NIA, मिले ये महत्वपूर्ण सबूत

यह भी पढ़ें

Karthik Aryan will soon be seen in the role of Air Force Pilot

जल्द ही एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

20/05/2021
boiler exploded

टॉफी बनाने वाली फैक्ट्री का ब्वायलर फटा, दो मजदूरों की मौत

02/04/2021
paneer pasanda

संडे बनेगा स्पेशल, बनाएं मसालेदार पनीर पसंदा

14/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version