• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठी नदी के तट पर वाझे को लेकर पहुंची NIA, मिले ये महत्वपूर्ण सबूत

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
NIA reaches Mithi River
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एंटीलिया प्रकरण और मनसुख हिरेन मौत मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मीठी नदी से कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। एनआईए टीम का नेतृत्व कर रहे एसपी विक्रम खलाटे मामले के आरोपित निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी (Mithi River) के तट पर ले गई। यहां नदी से दो कंप्यूटर सीपीयू, दो डीवीआर, वाहन के दो नंबर प्लेट एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

एंटीलिया केस: सचिन वाजे की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची NIA

सूत्रों ने बताया कि मनसुख हिरेन मौत मामले में आरोपित सचिन वाझे के ठाणे स्थित साकेत निवास का और मुंबई पुलिस मुख्यालय का सीडीआर गायब हो गया था। इस मामले की जानकारी पूछताछ के बाद एनआईए को मिली थी। इसी वजह से एनआईए की टीम सचिन वाझे को लेकर मीठी नदी के तट पर गई थी। एनआईए टीम ने सफाइकर्मियों और मछुआरों के सहयोग से नदी की तलहटी से दो डीवीआर, दो सीपीयू, दो नंबर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया है।

देर रात TMC नेता छत्रधार महतो को NIA ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मनसुख हिरेन मौत मामले में एनआईए सचिन वाझे सहित, विनायक शिंदे और नरेश गौड़ से पूछताछ कर रही है। इस मामले एनआईए सचिन वाझे के सहयोगी रियाज काझी से कई बार पूछताछ कर चुकी है। रियाज काजी ने ही सचिन वाझे के साकेत निवास का डीवीआर पत्र के जरिए हाउसिंग सोसाइटी से लिया था। इसलिए आज मीठी नदी में हो रही छानबीन के वक्त हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सचिन वाजे की NIA हिरासत में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास से 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में खड़ी स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। इसी सिलसिले में 13 मार्च की देर रात्रि में सचिन वाझे की गिरफ्तारी हुई थी। वाझे कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या मामले में आरोपित हैं। एंटीलिया के पास मिली स्कॉर्पियो कार हिरेन की ही थी। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित रेतीबंदर खाड़ी में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने 15 मार्च को सचिन वाझे को सहायक निरीक्षक पद से निलंबित कर दिया था।

 

Tags: maharashtra crimeMaharashtra NewsMaharastra news in hindiMansukh Hiren death caseMumbai NewsNational newsNIANIA NewsNIA reaches Mithi Riversachin vazeएनआइएमनसुख हिरेनमीठी नदी पुलसचिन वाझे
Previous Post

हृदय रोग संस्थान में शिफ्टिंग के दौरान दो मरीजों की मौत पर सीएम योगी ने दिये यह निर्देश

Next Post

इस जिले में मिले 116 नए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडक़म्प

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
corona in up

इस जिले में मिले 116 नए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडक़म्प

यह भी पढ़ें

Randeep Hooda gets expensive, lewd joke on Mayawati, people appeal to arrest

रणदीप हुड्डा को महंगा पड़ा मायावती पर भद्दा मजाक, लोगो ने की अरेस्ट करने की अपील

28/05/2021
PUBG समेत बैन ऐप तुरंत करें डिलीट Immediately delete ban app including PUBG

PUBG समेत बैन ऐप फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना होगा ये बड़ा नुकसान

02/09/2020
cylinder explosion

रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो की मौत

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version