• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान आज से शुरू, CM योगी ने किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान आज से शुरू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रविवार से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू हो गई। एलाइंस एयर (एयर इंडिया) की गोरखपुर-लखनऊ पहली फ्लाइट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन व शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाकर नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री ने यहां सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि “आज गोरखपुर के साथ उत्तर प्रदेश के पांच हवाई अड्डों से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। दो नई उड़ान की शुरूआत 29 मार्च से हो जाएगी।”

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार का शिलान्यास भी किया। इसका निर्माण पूर्ण होते ही टर्मिनल में 200 और यात्रियों के ठहराव की क्षमता बढ़ जाएगी। इस कार्य के लिए केन्‍द्र सरकार ने 26.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्‍वीकृत की है। टर्मिनल भवन का विस्तारीकरण पूर्ण होते ही कई नई फ्लाइट्स भी शुरू हो सकेंगी।

हृदय रोग संस्थान में शिफ्टिंग के दौरान दो मरीजों की मौत पर सीएम योगी ने दिये यह निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि “गोरखपुर से सात प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट उपलब्ध है और इसका आगे भी विस्तार होता रहेगा। मेरठ से दिल्ली रैपिड रेल का काम तेजी से जारी है। गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। वाराणसी और प्रयागराज को लाइट मेट्रो रेल की सौगात मिलने जा रही है। हवाई सेवा से क्षेत्र का तेजी से विकास होता है।” वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन और शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सीएम योगी के प्रयास से गोरखपुर समेत पूरे यूपी में तेजी से हवाई सेवा का विस्तार हुआ है। गोरखपुर में जल्द ही विमानों की नाईट लैंडिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही अप्रन के विस्‍तारीकरण का कार्य भारतीय वायुसेना के माध्‍यम से किया जाने वाला है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “आने वाले समय में गोरखपुर से 13 नहीं, 30 फ्लाइट की सुविधा होगी. कोविड संक्रमण काल मे भी उड़ान के मामले में यहां का ग्रोथ रेट 98 फीसद रहा है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसकी अपनी सिविल एविएशन पॉलिसी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना की सराहना करते हुए कहा कि सीएम योगी ने इसे आत्मनिर्भरता और रोजगार का सफल मॉडल बनाया है।”

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, सांसद कमलेश पासवान, रविकिशन, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, डॉ विमलेश पासवान, संगीता यादव, विशेष सचिव व निदेशक उड्डयन मुख्यमंत्री विशाख जी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यपालक अधिकारी डीके कामरा, गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsMahayogi Guru Gorakhnath Civil Airport Terminalup news
Previous Post

इस जिले में मिले 116 नए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडक़म्प

Next Post

कोर्ट ने दो कबाड़ियों को किया फरार घोषित, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Case

कोर्ट ने दो कबाड़ियों को किया फरार घोषित, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

drowning

नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद; मचा कोहराम

01/05/2024
Amazon

Amazon को Labour Ministry ने थमाय नोटिस, छंटनी से पहले अधिकारियों को किया तलब

23/11/2022

भ्रष्टाचार एवं वित्तीय गड़बड़ियों पर सख्त कार्यवाही हेतु

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version