• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के रंग में सराबोर हुआ यूपी, जम कर उड़ा अबीर गुलाल

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Holi

Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रंगो का त्योहार होली सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हालांकि इस दाैरान कोरोना की गाइडलाइन का आमतौर पर उल्लघंन किया गया।

मथुरा, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और कानपुर समेत पूरे प्रदेश में लोगबाग सुबह से ही होली के रंग में रंगे नजर आये। इस दौरान जम कर रंग खेला गया और अबीर गुलाल की बरसात हुयी। बाद में गुझिया से लोगों ने अपने प्रियजनो का मुंह मीठा कराते हुये होली की शुभकामना दी।

मथुरा वृंदावन की गलियों और मंदिरों में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जमकर टेसू के फूल और गुलाल उड़ाये गये। इस दौरान अलग अलग मंदिरों में कृष्ण भक्ति का सैलाब उमड़ता रहा। वाराणसी की गलियों और चौराहों पर रंगों की बरसात हुयी जिससे कुछ समय के लिये सड़कों का रंग बदल गया। भगवान भोले की नगरी काशी में भी हुड़दंग के साथ गलियों में रंगों की फुआर और गुलाल का रंग और चटक हो गया है। इस दौरान ठंडाई का दौर जम कर चला।

सैफई में रंगोत्सव में दिखी दूरी, अखिलेश-शिवपाल का अलग-अलग सजा मंच

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालांकि भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में भाग नहीं लिया। गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुरूप होलिकादहन की राख उड़ाकर तथा तिलक लगाकर होली मनाई गई। गुरु गोरक्षनाथ को भस्म अर्पित करने के बाद प्रधान पुजारी कमलनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का तिलक किया। इससे पहले श्री योगी ने गुरु गोरक्षनाथ तथा अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का दर्शन पूजन किया।

उन्होने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की और कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

तारापुर हाट बाजार में लगी भीषण आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

लखनऊ के इंदिरानगर, अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज, विकासनगर और आशियाना समेत सभी इलाकों में जमकर रंग खेला गया। होली को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह रहा और उनकी टोलियां बाइक में फर्राटा भरती नजर आयी। कुछ कालोनियाें में कोरोना को लेकर घर की चाहरदिवारी में ही लोगों ने होली खेली और फोन एवं सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री की।

कानपुर के गोविंदनगर, जवाहरनगर, नयागंज, नवाबगंज, विजयनगर समेत कई इलाकों में जमकर रंग उड़ेला गया। होली की मस्ती में चूर लोगों ने बीच सड़क में जमकर डांस किया। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही साफ देखी गयी और लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। उधर पुलिस भी इस मामले में मूकदर्शक बनी रही।

गोंडा, बहराइच, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, संतकबीरनगर, देवरिया और बलिया समेत अधिसंख्य जिलों में होली की धूम मची रही।

Tags: #happy HoliHoliholi 2021holi celebrationholi celebration in upholi wishesup news
Previous Post

सैफई में रंगोत्सव में दिखी दूरी, अखिलेश-शिवपाल का अलग-अलग सजा मंच

Next Post

लालजी टंडन के बिना चौक में पहली बार मनाई गई होली, लखनऊ में जमकर उड़ा गुलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
holi celebration in lucknow

लालजी टंडन के बिना चौक में पहली बार मनाई गई होली, लखनऊ में जमकर उड़ा गुलाल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

22/02/2026
Dispute

दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, एक की मौत, दो घायल

13/05/2023
little boy playing baseball

छोटे बच्चे ने अपने डॉगी के साथ खेला बेसबॉल, सोशल मीडिया पर वायरल

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version