Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमरामपुर

इनामी बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

उत्तर प्रदेश में रामपुर के अजीमनगर क्षेत्र से पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को अजीमनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम बजावाला पुलिया के पास से इनामी फरार बदमाश गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 920 ग्राम अवैध नशीला पाउडर एवं 120 नशीली गोलियां बरामद हुई।

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

उन्होंने बताया कि खिजरपुर निवासी गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का टाॅप टेन अपराधी है, जिसके विरूद्ध रामपुर जिले के विभिन्न थानो पर चोरी, लूट, डकैती, हत्या, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर आदि के 31 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाश थाना अजीमनगर पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया ।

Related Articles

Back to top button