• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: फरार आरोपी अंकित दास ने दाखिल की सरेंडर एप्लिकेशन

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Violence

Lakhimpur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले का मुख्यारोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर रिमांड में पूछताझ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है की इस मामले में एक अन्य आरोपी अंकित दास ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर एप्लिकेशन दाखिल कर दी है। अदालत ने इस मामले में पुलिस थाने से रिपोर्ट मांगी है।

अंकित दस के वकील अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस के मुताबिक अंकित दास फॉर्च्यूनर में मौजूद थे। ऐसा आरोप पुलिस की तरफ से किया गया है इसलिए हमने सरेंडर एप्लीकेशन डाली है। रिपोर्ट के मुताबिक हम सरेंडर करेंगे। अवधेश सिंह ने कहा कि अंकित दास के साथ लतीफ नाम के एक अन्य व्यक्ति का सरेंडर एप्लीकेशन पड़ा है। पुलिस रिपोर्ट आएगी तो पता चल जाएगा कि वह वांछित है कि नहीं है। अगर है तो किस धारा में है?

बता दें घटना के बाद से ही अंकित दास की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार रात लखनऊ पुलिस ने छापा मारकर आशीष के दोस्त अंकित दास के घर से एसयूवी बरामद की, जो घटना के दिन वहां मौजूद थी। हालांकि अंकित पुलिस के हाथ नहीं लगा। लेकिन पुलिस ने उसके ड्राइवर शेखर भारती को हिरासत में लिया था। फिलहाल पुलिस शेखर से पूछताछ में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के वक्त शेखर भारती काली रंग की फार्च्यूनर चला रहा था। घटना वाले दिन पुलिस ने आरोपी अंकित दास के ड्राइवर शेखर को पकड़ा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था।

इससे पहले पुलिस की टीम अंकित दास को ढूंढने के लिए लखनऊ के पुराना किला मोहल्ले में स्थित उसके घर पर पहुंची थी। लेकिन अंकित यहां नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने आशीष के खिलाफ IPC की धारा 302, 120बी, 304ए 147,148,149, 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस में दलितों के लिए न पहले अहमियत थी, न अब है : मायावती

बता दें कि अंकित दास पूर्व कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे हैं। अखिलेश दास 18 साल तक राज्यसभा के सांसद रहे थे। मनमोहन सरकार में में अखिलेश दास इस्पात मंत्री बनाए गए थे। अप्रैल, 2017 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हिंसा हुई थी। इसमें 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो इस वक्त तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

Tags: ankit dasashish mishracrime newslakhimpur newslakhimpur violenceLucknow News
Previous Post

ग्रीन कॉफी से घटाए वजन, जानिए इसके फायदे

Next Post

पश्चिम बंगालः राज्य सचिवालय में लगी आग, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Kheer
Main Slider

सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

12/08/2026
Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
Next Post

पश्चिम बंगालः राज्य सचिवालय में लगी आग, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला व सेममुखेम में प्रतिभाग किया

26/11/2021
Robbed in petrol pump

दिनदहाड़े चाकू की नोक पर वृद्ध से चेन और अंगूठी लूटी, रिपोर्ट दर्ज

11/02/2021
Bankebihari Temple

बांकेबिहारी मंदिर में आपसे में भिड़े सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालु, जमकर हुई मारपीट

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version