• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 5 की मौत, SHO सस्पेंड

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रयागराज जोन के ADG प्रेम प्रकाश और SP आकाश तोमर ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की।

इसके बाद थानाध्यक्ष राकेश प्रजापति को लापरवाही बरतने के आरोप में दोषी पाया गया तो उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। बता दें कि एक महीने के भीतर कोहड़ौर, मांधता, नवाबगंज और अब उदयपुर थाना क्षेत्र में 18 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह पूरा मामला उदयपुर कोतवाली के बाबा कटारिया गांव का है। गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की रात पास के ठेके से शराब खरीदकर पिया था। इसके बाद 8 लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया, लेकिन कटरिया गांव निवासी प्रदीप (35 साल) और उसके बड़े भाई दिलीप (50 साल) और उनके मामा राकी गांव निवासी सिद्धनाथ कोरी की मौत हो गई।

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

इसके अलावा डॉक्टरों ने आहर बीहर गांव निवासी राम कुमार प्रजापति (35 साल) की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय राम कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, गांव में एक शख्स की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिवार में मातम छाया है। तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इंटर कॉलेज के बाहर 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार  

प्रयागराज जोन के ADG प्रेम प्रकाश बुधवार की दोपहर प्रतापगढ़ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए SP को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद कार्रवाई की पहली गाज उदयपुर कोतवाली के SHO पर गिरी है। ADG ने इलाके में चल रहे जहरीली और अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags: crime newspoisonous liquorpratapgarh newsSHO suspendedup news
Previous Post

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

Next Post

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Firing

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें

Atishi Marlena

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

17/09/2024
ancestors

इस तरह से न लगाएं पितरों की तस्वीर, आर्थिक परेशानियां नहीं छोड़ती घर

20/12/2025

मौसम विभाग की भविष्यवाणी : इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, ये है वजह

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version