• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग कलाकारों को सीएम योगी की सौगात, मिलेगी 4000 रूपये मासिक पेंशन

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग और विपन्न लोक कलाकारों को पेंशन और बीमा लाभ देने की सौगात दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि योगी सरकार के प्रयास से केंद्र सरकार की ओर से 65 कलाकारों को हर महीने चार हजार रुपए पेंशन के अलावा उन्हें और उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा। इस साल के अंत तक प्रदेश में ऐसे दो हजार और कलाकारों को पेंशन और बीमा का लाभ दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश् पर लोक कला और लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संस्कृति विभाग की ओर से ‘वृद्ध और विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना’ के तहत हर माह दो हजार रुपए पेंशन दिया जा रहा है।

घर से अपहरण कर युवती के साथ गैंगरेप,  BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर का कहना है कि प्रदेश में अभी तक 376 वृद्ध और विपन्न कलाकारों को संस्कृति विभाग की ओर से पेंशन दी जा रही है। केंद्र सरकार की मदद से इस वर्ष इसे और बढ़ाकर ऐसे दो हजार कलाकारों को चार हजार रुपए प्रति माह पेंशन और एक करोड़ रुपए का स्वास्थ्य बीमा का कवर देंगे।

श्री योगी के प्रयास से पहली बार केंद्र सरकार ने प्रदेश के 65 बुजुर्ग और विपन्न कलाकारों को पेंशन और परिवार सहित एक करोड़ तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से ‘‘स्कीम फॉर पेंशन एंड मेडिकल एड टू आर्टिस्ट’’ में ऐसे बुजुर्ग कलाकारों को पेंशन दिया जा रहा है, जिन्होंने कला और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन वृद्धावस्था के कारण कठिनाई और गरीबी में जीवन यापन करना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से बुजुर्ग और विपन्न 376 कलाकारों को दो हजार रुपए प्रति माह पेंशन के रूप में दिए जाते थे, लेकिन अब उन्हें केंद्र सरकार की योजना के कारण चार हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा। ऐसा होने के कारण संस्कृति विभाग का पेंशन के रूप में खर्च होने वाला बजट बचेगा और अन्य कलाकारों को भी पेंशन दिया जा पाएगा।

सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए केवल वे ही कलाकार पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें संबंधित राज्य से कम से कम पांच सौ रुपए पेंशन दी जा रही हो और उनके आवेदन पत्र संबंधित राज्य की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए हों।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी डकैत ढेर, एक रायफल बरामद

Next Post

डॉक्टर की पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
murder

डॉक्टर की पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Badminton and table tennis triangular competition

बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस त्रिकोणीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

21/03/2021
Doda Encounter

आतंकवादियों से मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी समेत चार जवान बलिदान

16/07/2024
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान-नौजवान बेहाल: अखिलेश यादव

15/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version