• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 साल से फरार इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहा बरामद

Writer D by Writer D
01/04/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
encounter

encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल इलाके में 15 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर इकदिल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना पर बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश गोपाल प्रसाद घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराधी अपने भाई के नाम से चालक बन कर जिंदगी बसर कर रहा था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । उन्होने बताया कि यह बदमाश अपने गिरोह के आठ अपराधियो की मदद से साल 2006 मे 22 मई को इकदिल इलाके के पचदेवरा नहर पुल के पास आलू से भरे हुए ट्रक को लूटने के बाद उसमें बैठे कानपुर देहात के डेरापुर निवासी डिप्टी सिंह नायक 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी ।

बंगाल चुनाव: BJP नेता की कार में तोडफोड, TMC वर्करों ने की पोलिंग एजेंट की पिटाई 

इस वारदात के बाद पुलिस ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए सात आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन यह अपराधी फरार हो गया था। इस अपराधी पर वर्ष 2015 में 15 हजार का इनाम घोषित किया गया लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लग सका अभी पंचायत चुनाव के लिहाज से चलाये गये अभियान की कडी में इस अपराधी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25000 घोषित कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपाल नामक यह अपराधी अपने भाई राजवीर के नाम से आधार कार्ड बना कर जिंदगी बसर रहा था कभी दिल्ली तो कभी बिहार ट्रक लेकर जाता था । चूकि किसी को इसकी असल पहचान के बारे मे पता नहीं था इसलिए इस पर किसी को शक भी नहीं हुआ । उन्होंने बताया कि गोपाल ने अपने पहचान छुपाई हुई है इसलिए इस पर घोखाघडी की धारा का एक और मामला अलग से दर्ज किया जायेगा ।

डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, व्यापारी और सहयोगी की गोली मारकर हत्या

उन्होंने बताया कि इनामी अपराधी से मुठभेड़ इटावा के पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई है।

Tags: crime newsPolice Encounterup news
Previous Post

बप्पी लहीरी हुए कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय के सात शिक्षक कोरोना संक्रमित, स्टाफ में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Next Post
Lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय के सात शिक्षक कोरोना संक्रमित, स्टाफ में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

corona

लखनऊ में एक दिन में मिले 78 कोरोना पॉजिटिव

12/04/2023
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी

24/11/2021
Chika Loca Bar Sunny Leone

लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्टोरेंट पर लग रोक, जानें क्या है वजह?

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version