• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर मिलेगा 180 करोड़ का ब्याज

Writer D by Writer D
10/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity Connection

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)  की जमा सिक्योरिटी पर 4.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसका आदेश पावर काॅरपोरेशन ने जारी कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश के तीन करोड़, 30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को होगा। उपभोक्ताओं को अगले बिल में यह मिला ब्याज लिखकर आएगा।

पूरे प्रदेश में सभी विद्युत उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) का बिजली कंपनियों के पास लगभग 4215 करोड़ की सिक्योरिटी जमा है। इस पर 4.25 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देखा जाय तो लगभग 180 करोड़ रुपये इस वर्ष के होंगे, जिसे बिजली कंपनियां देने जा रही हैं।

प्रत्येक वर्ष प्रदेश के लगभग 3 करोड़, 30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर एक अप्रैल को रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित बैंक दर पर ब्याज दिए जाने का प्रावधान है। इससे हर हाल में बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल-मई या जून के महीने में उनकी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज उनके बिजली बिल में दिया जाना है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने सभी बिजली कंपनियों के लिए निर्देश जारी कर दिया है।

उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के अपने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने आगामी बिल में अवश्य यह देख लें कि उन्हें उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज मिल गया अथवा नहीं। यदि उन्हें ब्याज नहीं मिलता है तो वह अपने क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता को अवश्य सूचित कर कानून लाभ ले।

पावर कॉरपोरेशन (Power Corporation) द्वारा उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी पर ब्याज दिए जाने का आदेश जारी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज व प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया कि कॉरपोरेशन द्वारा समय रहते आदेश जारी किया गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, तीन की हालत गंभीर

उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आर पी सिंह भी आभार व्यक्त किया, जिनके अथक प्रयास से प्रदेश के सभी उन लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को भी अब सिक्योरिटी पर ब्याज प्राप्त होगा, जिनकी सिक्योरिटी सिस्टम में फीड नहीं थी। विद्युत नियामक आयोग ने लगातार मानिटरिंग की। उसी का नतीजा है कि अब उत्तर प्रदेश में सभी विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जो जमा सिक्योरिटी है, वह सिस्टम में फीड हो गई है।

Tags: electricity companiesElectricity Consumer Councilelectricity consumersLucknow NewsUP Power Corporationuppcl
Previous Post

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, तीन की हालत गंभीर

Next Post

‘The Kerala Story’ की टीम ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की

Writer D

Writer D

Related Posts

Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

08/08/2026
Skin Tanning
Main Slider

सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय

08/08/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
Main Slider

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

08/08/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

08/08/2026
Next Post
The Kerala Story team met Yogi

'The Kerala Story' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने ‘लोक जागरण यात्रा’ का किया शुभारंभ

06/06/2023
Rahul Gandhi

सफ़र अमानवीय… कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? राहुल गांधी ने रेलवे से पूछा सवाल

25/10/2025
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, केजीएमयू में अमर बहादुर को लगा कोरोना का पहला टीका

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version