• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस जलकर हुई खाक

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
burning bus

burning bus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के उसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज एक बड़ा हादसा होने से उस समय बच गया जब बिहार के पूर्णिया से दिल्ली जा रही स्लीपर बस जल कर खाक ही गयी लेकिन कोई भी जनहानि नही हुई ।

इस हादसे की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक और उसराहार थाना प्रभारी अमरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

आग लगने का यह बात वाक्या आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास घटित हुआ । जैसे ही बस में आग लगने की घटना हुई चालक और परिचालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से छलांग लगा दी ।

कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी पर युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

बस में सवार यात्रियों का कहना है कि जैसे ही आग लगने की घटना हुई तो चालक और परिचालक मौका ए वारदात से फरार हो गए । आग की जानकारी होने के बाद यूपीडा की एक और जिला दमकल विभाग की ओर से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचती तब तक बस जल कर खाक हो चुकी थी।

बस में सवार यात्रियों की संख्या 50 से लेकर के 70 के आसपास बताई जा रही है। जो आग लगने के कारण बस से उतर कर के नीचे भाग निकले इस कारण अधिकांश का सामान बस में ही छूट गया जो जल करके अब खाक हो चुका है।

ताखा के उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा का कहना है कि बस के यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए इंतजाम तो किया ही जा रहा है उनके खाने पीने का भी प्रबंधन जिला और पुलिस प्रशासन करने में लगा हुआ है।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

बस में आग लगने की घटना के बाद कई बस यात्रियों को अपने अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो और फोटो भी उतारते देखा गया ।

जिस तरह का यह हादसा पेश आया है उससे यह बात स्पष्ट है कि अगर यही घटना रात के अंधेरे में घटी होती तो निश्चित है कि बड़ी जनहानी हो सकती थी क्यों कि अधिकाधिक यात्री सोते रहते है लेकिन दिन के उजाले ने सबकी जान बचा ली ।

Tags: accident on agra-lucknow expresswayBus accidentcrime newsup news
Previous Post

कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी पर युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Next Post

CM योगी का सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
yogi government

CM योगी का सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

dead body

PWD के मुख्यालय में मिला क्लार्क का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

04/08/2022
nursing staff exam

नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का एक सदस्य

23/08/2024
Mayawati

दलित के मसीहा कांशीराम जी को भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाएः मायावती

09/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version