• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद संयुक्त खाते से 26.50 लाख रुपए निकाले गए : NIA

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sachin Wajhe

Sachin Wajhe

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी गाड़ी में विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के पांच दिन बाद वाजे और उनके एक सहयोगी के संयुक्त बैंक खाते से 26.50 लाख रुपये निकाले गए।

ये जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में सामने आई है, जिसके बारे में शनिवार को अदालत में जानकारी दी गई। एनआईए ने वाजे के सहयोगी का नाम नहीं लिया। एनआईए ने लेकिन कहा कि मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित एक बैंक के लॉकर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाले गए।

यह लॉकर वाजे और उनके एक सहयोग के संयुक्त नाम पर है और सहयोगी भी मामले में आरोपी है। जांच एजेंसी ने अदालत से कहा कि जांच के दौरान उसे कई अहम सामग्रियां मिली हैं जिनमें लैपटॉप, डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकार्डर), क्षतिग्रस्त हालत में एक सीपीयू शामिल हैं और उनकी जांच करने की जरूरत है। इसके बाद विशेष अदालत ने वाजे की हिरासत सात अप्रैल तक बढ़ा दी।

पंचायत चुनाव से एक्शन में यूपी पुलिस, अबतक 579 अपराधियों को किया जिला बदर

एनआईए कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने अदालत से कहा कि वाजे को चार मार्च को अपराध स्थल के पास देखा गया था. पांच मार्च को ठाणे में हिरेन का शव मिला था। एनआईए ने अदालत को बताया कि दो अप्रैल को एक मर्सिडीज कार जब्त की गई। एजेंसी ने दक्षिण मुंबई के एक क्लब से एक डायरी भी बरामद की है जिसमें जिक्र किया गया है कि वाजे को एक बड़ी राशि का भुगतान किया गया था।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसे वाजे के घर में एक अज्ञात व्यक्ति का पासपोर्ट मिला है और उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए वाजे की हिरासत की जरूरत है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि वाजे का अपने सहयोगी के साथ एक संयुक्त बैंक खाता और एक संयुक्त लॉकर है।

60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले धरे गए

सिंह ने वाजे को और छह दिनों के लिए हिरासत में दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि एनआईए को अभी इस मामले में कई जांच करनी है । एनआईए की याचिका का विरोध करते हुए वाजे के वकील अबद पोंडा ने कहा कि एनआईए गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत 15 दिन पूरा होने के बाद आरोपी की रिमांड मांग सकती है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsNIAsachin vaje
Previous Post

चार मानव तस्करों को एसएसबी के जवानों ने दबोचा, दो युवतियों को कराया मुक्त

Next Post

छत्रपति शिवाजी का निर्भीक-स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व प्रेरणादायी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
Harjot Singh
पंजाब

NEET में सरकारी स्कूलों का कमाल, पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

20/07/2026
Tripura DGP Anurag Dhankhar commits suicide
नई दिल्ली

DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
A midnight rampage of hooliganism in Jaipur
क्राइम

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

20/07/2026
Next Post
cm yogi

छत्रपति शिवाजी का निर्भीक-स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व प्रेरणादायी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Firing

पन्द्रह सौ रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली

18/04/2022
Deepika Kakkar

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति का अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह गुहार

13/08/2020
PM Modi

नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार…, लाल किले से प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

15/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version