Main Sliderउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
बेगूसराय में दुकानों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
बिहार के बेगूसराय जिले में लोहिया नगर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में रविवार की सुबह आठ दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बावू वीर कुंवर सिह चौक पन्हांस के समीप गद्दा दुकान मे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के अन्य सात दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची मौलाना आज़ाद क्लब
घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में करीब 10 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।




