• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के रामराज में प्रदेश शराबराज बन गया है : अजय कुमार लल्लू

योगी का रामराज्य नहीं बल्कि शराबराज है : अजय कुमार लल्लू

Writer D by Writer D
05/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी के रामराज में उत्तर प्रदेश शराबराज में तब्दील हो चुका है। प्रतिवर्ष जहरीली शराब पीने से लोगों की बड़ी संख्या में मौत हो रही हैं। जहां सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, वहां सरकार केवल खानापूर्ति में व्यस्त है। शराब का अवैध धंधा सरकार के गठजोड़ से चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय पर  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जहरीली शराब को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा किया।

350 लोगों की हो चुकी है मौतप्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 2017 में जब यह सरकार बनी थी तो इस सरकार ने वादा किया था कि कानून व्यवस्था सुधारेंगे. माफियाराज पर अंकुश लगाएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद सरकार पूरी तरह माफियाओं के कब्जे में संलिप्त नजर आ रही है। सहारनपुर, बाराबंकी, बुलंदशहर, लखनऊ, चित्रकूट, प्रयागराज, अयोध्या, कुशीनगर, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, महोबा, बागपत और मेरठ जैसे स्थानों पर 2017 से अब तक जहरीली शराब पीने से करीब 350 लोगों की मौत हो चुकी है। बाराबंकी में अभी कुछ दिन पहले ही कई लोगों की शराब पीने से मौत हो गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सरकार ने सिर्फ एक दो इंस्पेक्टर पर एक्शन लिया और खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया।

बाहुबली धनंजय सिंह का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, हर जगह से बैरंग लौटी पुलिस

उन्होंने कहा कि पिछले समय हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि जो लोग इस घटना में लिप्त हैं उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाए, साथ ही साथ जो लोग पकड़े जाते हैं उनको मृत्युदंड के प्रावधान की कार्रवाई का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया। सरकार ने कानून बनाया लेकिन शराब माफिया ने कानून का मजाक बना डाला। सरकार के मंत्री आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि वहां के आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती हुई। यहां तक की शराब कारोबारी द्वारा 10 फरवरी को पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। तीन अप्रैल को भी हमला किया गया और 28 मार्च को भी हमला हुआ। पिछले समय लगातार पुलिस पर हमले हुए, लेकिन सरकार शराब माफियाओं को पकड़ने के बजाय छोटी-मोटी कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गई। पूरी तरह स्पष्ट है कि शराब माफिया को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। मंत्री और संतरी इस कारोबार में लिप्त हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी लिप्त हैं।

मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में बयानबाजी करते हैं और उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में जाकर बयानबाजी और हवाबाजी में व्यस्त हैं। यह सरकार माफियाओं के साथ खड़ी है। लोगों की जिंदगी से उसे कोई लेना देना नहीं। प्रतापगढ़ में अभी घटना हुई थी तो प्रमोद तिवारी और नेता विधान मंडल आराधना मिश्रा ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में प्रचार में व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं। सरकार को लोगों की मौत से कोई संवेदना नहीं. कांग्रेस इस मांग को सड़क और सदन में उठाने का काम करेगी।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

भारतीय जनता पार्टी किसानों की सीधी दुश्मन है : नरेश टिकैत

Next Post

भाजपा के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को दिए जीत के मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ की पूजा में कुछ छूट न जाए! नोट करें पूरी लिस्ट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Next Post
up panchayat election

भाजपा के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को दिए जीत के मंत्र

यह भी पढ़ें

सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम की ये तस्वीरे देख लड़कियां हुई फ़िदा

17/11/2020

कोविड से लड़ने को यूपी सतर्क, हर परिस्थिति के लिए बन रही रणनीति

29/12/2021

किसी माफिया में हिम्मत नहीं है कि किसी व्यापारी का अब अपहरण करें : सीएम योगी

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version