• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों की बीजापुर जैसी साजिश को किया नाकाम

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Naxalites conspiracy failed

Naxalites conspiracy failed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के जमुई जिले के सदर अनुमंडल इलाके के लक्ष्मीपुर प्रखंड के जंगल नक्सली  बड़ी वारदात के फिराक में थे। नक्सलियों के बड़े मंसूबे को कोबरा 207 और सीआरपीएफ 215 बटालियन के जवानों ने विफल कर दिया है। सर्च अभियान में कोबरा के जवानों ने भीम बांध जंगल के चोरमारा तथा भट्ठाकोल गांव के पास पहाड़ पर लगे 50 किलो का दो अलग-अलग आईईडी बम को बरामद किया है।

बरामद आईईडी बम का वजन 30 किलो और 20 किलो बताया गया है। बम बरामद होने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे जंगल में ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सली जंगल में आईईडी बम को इसलिए लगा कर रखा था की सर्च अभियान के द्वारा पुलिस बलों को निशाना बनाया जा सके। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को अंबुस में फंसा कर भारी नुकसान पहुंचाने की योजना पर कोबरा 207 बटालियन के जवानों ने पानी फेर दिया है।

सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत, 18 घायल

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए घटना से प्रेरित नक्सलियों ने जमुई और मुंगेर के सीमावर्ती इलाके के भीम बांध जंगल में भी सुरक्षा बलों को अंबुस जोन में फंसा कर आईईडी बम ब्लास्ट का नुकसान पहुंचाने की योजना थी।

जमुई मुंगेर के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए बम की सूचना के बाद कोबरा 207 बटालियन के जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया था। इस दौरान बुधवार की दोपहर चोरमारा और भट्ठाकोल पहाड़ी के पास अलग-अलग दो जगहों पर एक जगह 30 किलो और दूसरे जगह 30 किलो का एंटी हैंडलिंग आईडी बम और पावर सोर्स कमांड आईईडी बम को लगाया गया था।

घर से बुलाकर शराब ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने इसे बरामद किया और फिर बम निरोधक दस्ता द्वारा उसे जंगल में ही डिफ्यूज किया गया। इस कार्यवाई में कोबरा 207 बटालियन के अलावा 215 बटालियन सीआरपीएफ एवं बरहट थाना पुलिस भी शामिल थी। नक्सली इलाके में 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई घटना को दोहराने के फिराक में थे।

कार्रवाई के बाद जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि जंगल में सुरक्षा बलों को टारगेट बनाने के लिए नक्सलियों ने बम को प्लांट किया था. सूचना के बाद सर्च अभियान चलाकर बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.

Tags: Bihar crime newsbihar newscrime newsNational newsNaxalites conspiracy failed
Previous Post

हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से बरामद हुए नौ देशी बम

Next Post

ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 48 घंटे में देना होगा जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
mamata banerjee

ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 48 घंटे में देना होगा जवाब

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने लगाई फटकार तो कोविड हॉस्पिटल में शुरू हो गए पांच वेंटिलेटर

26/04/2021
GIDA

3725 करोड़ रुपये के निवेश से दस हजार को मिलेगा रोजगार

22/06/2024
Suspended

रिश्वत लेने के आरोपित लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version