• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधान प्रत्याशी की दावत में खूनी संघर्ष, समर्थक की पीट-पीटकर हत्या

Writer D by Writer D
08/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल क्षेत्र के नरियांव में बुधवार की रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने मौके का जायजा लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

मईल क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल  कारपेंटर का काम करते थे। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक था। कुछ दिनों से प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया था। दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने पिछले दिनों दावत दिया था । बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत दिया। गुलाब 11 बजे रात को दावत से वापस घर आ रहा था।

वीर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि आज, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन करने की बात कहने लगे।  इस बात को लेकर गुलाब और उन लोगों में विवाद हो गया। देखते-देखते मनबढ़ो ने गुलाब पर हमला बोल लाठी डंडे से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी। मौके से परिजन उसे भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गुलाब की मौत से घर में कोहराम मच गया।  हत्या की सूचना मिलते ही मईल के थानेदार शैलेंद्र कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने नरियांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।  एसपी ने थानेदार शैलेंद्र कुमार को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

शराबबंदी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारी समेत चार बर्खास्त

प्रधानी चुनाव को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।  जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

वीर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि आज, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2021

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
IPL-2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2021

यह भी पढ़ें

Sanjay Singh

AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी को मिली 5 दिनों की रिमांड

05/10/2023
Catwalk in Burqa

छात्राओं ने बुर्के में किया कैटवॉक जमीयत उलमा का चढ़ा पारा, कही दी ये बड़ी बात

28/11/2023
Municipal Bonds

नगर विकास मंत्री का प्रयाग को एक और बड़ा तोहफ़ा

22/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version