• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता पर पुलिसकर्मियों की गोलीबारी के मामले ने तूल पकड़ा

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Firing on BJP leader

Firing on BJP leader

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ जिले में स्थानीय भाजपा नेता अश्विनी पंवार पर हुए पुलिस के कथित हमले का मामला तूल पकड़ने लगा है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने घटना की कड़ी निन्दा की और कहा कि बुधवार को वह संगठन के कार्य से बाहर गये थे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद एसपी शामली से मिलकर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित अब तक जो वीडियो फुटेज सामने आये हैं, उनमें कुछ पुलिसकर्मी भाजपा नेता अश्विनी पंवार पर गोलीबारी करते दिखे हैं। अश्विनी पंवार जिला भाजपा कमेटी के विशेष आमन्त्रित सदस्य हैं और दो बार नगर पंचायत के प्रत्याशी रह चुके हैं। पंवार भाजपा के चुनाव चिह्न पर एलम में चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, दो जवान घायल

उधर, शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया,   एलम निवासी अश्विनी पंवार ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर जो भी सत्य होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर इतना ही बताया जा सकता है कि पेट्रोल पंप के पास पंवार की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी का नम्बर हरियाणा का है। गाड़ी रोके जाने पर उन्होंने गाड़ी भगाने की कोशिश की। कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी अश्विनी पंवार ने अपने परिवारजनों व अन्य के साथ बुधवार को शामली में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र सौंपा।

पंवार ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवारजनों के साथ गाड़ी में सवार होकर रिश्तेदार से मिलने कांधला गए थे। कांधला में राजमार्ग पर उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और कार्ड से भुगतान किया।

होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 42 लोग हिरासत में

पंवार का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुचे, जो संभवत: पुलिसकर्मी थे। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया तथा गाली गलौज करते हुए गोलीबारी करने लगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद कांधला थाने के दरोगा आए और उनको (पंवार को) गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

पंवार का आरोप है कि पुलिस थाना में उन्हें यातनाएं दी गई। उन्होंने पूरे मामले से भाजपा के आला नेताओं को भी अवगत कराया है। भाजपा नेता अश्विनी पंवार के पिता राजवीर सिंह की साल 2005 में हत्या कर दी गई थी।

Tags: crime newsfiring on bjp leaderup news
Previous Post

लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Train

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Ira Khan

‘भुवन’ की लाड़ली की हुई सगाई, इस खास अंदाज में बॉयफ्रेंड ने इरा को पहनाई अंगूठी

23/09/2022
corona

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

11/02/2022

कोयला और पशु तस्करी घोटाले में टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को ईडी ने किया गिरफ्तार

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version