• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्यूटी के दौरान दीवार गिरने से रेलवेकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपने सहकर्मी की जगह पर नाइट ड्यूटी कर रहे एक रेलवेकर्मी पर निर्माण के दौरान दीवार गिर गई। कर्मी हादसे में घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में घायल को रेलवे इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल की शनिवार को मौत हो गई है।

वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने सहकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

आलमबाग कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आलमबाग के स्लीपर ग्राउंड मकान संख्या 2-60 में अपनी मां संग रहने वाले दीपक (32 वर्ष) पुत्र स्व. विजय कुमार टीपीटी प्लांट रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार रात अपने सहकर्मी कुमार गौरव के जगह पर नाइट ड्यूटी करने गये थे। प्लांट में निर्माण का कार्य चल रहा है।

कोरोना पर राजनीति नहीं, प्रयास जरूरी

इसी दौरान मशीन की टक्कर से दीवार टूटकर दीपक पर जा गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गये। कार्यस्थल पर ठेकेदार के मुंशी उमेश ने घायल की मां को फोन पर सूचना दी। घायल को रेलवे इंदौर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान घायल की शनिवार को मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के जीजा ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है। मृतक के जीजा का आरोप रहा कि मृतक के पास अचानक से उसके सहकर्मी गौरव का फोन आया था। उसने अपनी बहन की गम्भीर हालत बता दो घंटे के लिए ड्यूटी की बात कही थी। इस पर उनका साला ड्यूटी करने के लिए प्लांट पर गया था। हादसे के दौरान उसके साले का मोबाइल फोन भी गायब मिला है।

सुरक्षाबलों ने मस्जिद को बचाया, पांच आतंकवादियों का किया सफाया

वहीं कोतवाली प्रभारी आलमबाग के मुताबिक प्रथम दृष्टया में हादसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इंस्पेक्टर अशोकर सिंह ने बताया कि हालांकि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की हत्या में शामिल में आरोपी गिरफ्तार

Next Post

युवक से संबंध को लेकर भाईयों ने बहन को मार डाला, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
check bounce

युवक से संबंध को लेकर भाईयों ने बहन को मार डाला, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Will Prithvi Shaw return to Team India once again, team selection today

क्या एक बार फिर होगी टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ की वापसी, टीम का चयन आज

07/05/2021
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

19/07/2021
PM Poshan Yojana

जूनियर स्कूल के छात्रों के लिए 923 व प्राइमरी के लिए 685 रुपए मिड-डे-मील भत्ता जारी

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version