• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने किया टीका उत्सव का शुभारंभ, लिया कोरोना का दूसरा डोज़

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
giriraj singh

giriraj singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 अप्रैल तक चलने वाले टीका उत्सव का शुभारंभ रविवार को बेगूसराय में हो गया।

स्थानीय भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल में इस चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ कोरोना टीका का दूसरा डोज लेकर किया। एएनएम सुषमा कुमारी ने उन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज देकर प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से ग्रसित है। लेकिन खुशी की बात है कि भारत के वैज्ञानिक और यहां के डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बनाकर अद्भुत काम किया। यह सिर्फ टीका नहीं, आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से टीका उत्सव को सफल बनाने का किया आग्रह

यह टीका ना केवल भारतवासी को बचाने के लिए तैयार किया गया। बल्कि दुनिया के एक सौ देश में भारत का बना टीका लगाया जा रहा है, यह भारत के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री, वैज्ञानिक और डॉक्टर सभी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

बेगूसराय में भी सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में यहां टीका उपलब्ध है, आज से विशेष अभियान की शुरुआत हुई है तथा 40 सत्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। बेगूसराय के कई अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर हमने टीकाकरण की स्थिति देखी है, इस संबंध में जानकारी लिया है। 1918 में इन्फ्लूएंजा हुआ था, उसके बाद प्लेग हुआ था और अब कोरोना का हर बरपा रहा है। इससे बचने के लिए, देश को बचाने के लिए मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन करना, सेनीटइजर का उपयोग करना है।

देश में कोरोना का तांडव, 24 घंटे में 1.50 लाख से अधिक नए मामले, 839 मरीजों की मौत

इस दौरान गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमला किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, कांग्रेस और सीपीएम सब के सब खास वर्ग के लोगों के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, लेकिन ममता बनर्जी लोगों को बरगला रही है कि दो मई के बाद देख लेंगे, कई अन्य टीएमसी के नेताओं नेे भी यही बात कही है। लेकिन दो मई के बाद ममता बनर्जी और उसके गुंडे कहींं दिखेंगे भी नहीं, क्योंकि वहां ममता का शासन खत्म हो चुका होगा और मोदी के चाहने वालों की, बीजेपी की सरकार बन जाएगी।

Tags: Corona vaccinationcorona vaccination in biharGiriraj SinghNational newstika utsav
Previous Post

NIA का बड़ा एक्शन, एंटीलिया केस में वाजे का मददगार इंस्पेक्टर रियाज गिरफ्तार

Next Post

यूपी: सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद, पहले से तय एग्जाम होंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
School Holidays

यूपी: सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद, पहले से तय एग्जाम होंगे

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 37 नए कोरोना पॉजिटिव

जौनपुर में रेडियोलॉजिस्ट सहित 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले , संक्रमितों की संख्या 989 हुई

21/07/2020
Beautiful Face

रात को फेस पर लगाएं ये चीजें, निखार रहेगा बरकरार

19/07/2025
Rohit Jakhar

जयंत चौधरी को तगड़ा झटका, RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version