Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, महिला की मौत

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में रविवार को घर में शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

मुट्ठीगंज के मालवीय नगर निवासी सुशील देवी (60) 60 पत्नी कैलाश नाथ गुप्ता के तीन पुत्र और एक बेटी है। जानकारी के अनुसार, इनका बोरे का कारोबार है। परिवार के लोग रविवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर थे। सुशीला देवी किसी काम से नीचे कमरे में पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्यों को पता चला, इस बीच आग विकराल हो चुकी थी।

प्रवासी भारतीय व्यवसायी युसूफ अली का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए

घटना की जानकारी होते ही लोगों ने तत्काल अग्नि समन दल को सूचना दी और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे। हालांकि एक घंटे अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन सुशीली की जान चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की आग में फंसने से जान चली गई। आशंका है कि वह धुंए की वजह से भाग नहीं सकी।

Related Articles

Back to top button