• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना का कहर, 24 घंटे में कोरोना के 15,353 नये मामले

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
corona in Uttar Pradesh

corona in Uttar Pradesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बीच राज्य में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 15 हजार 353 नये मामले सामने आये है जिन्हे मिलाकर अब यहां इलाज करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या 71 हजार 241 हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के हालात से निपटने के लिये रविवार शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है जिसमें राज्यपाल आंनदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती समेत सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के भाग लेने की संभावना है।

राज्य में 12वीं कक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सभी कोचिंग संस्थानों को भी इस अवधि के लिये बंद कर दिया गया है। परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं है। लखनऊ में धार्मिक स्थलों पर एक साथ पांच से अधिक लोगों के दर्शन पूजन पर रोक लगा दी गयी है। शादी बारात के कार्यक्रम रात नौ बजे से पहले सम्पन्न कराने को कहा गया है। खुले लान में 100 और बंद हाल में 50 से अधिक लोग इन समारोह में एकत्र नही हो सकेंगे।

कोविड ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्रेरणा दी : आनंदीबेन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा प्रवक्ता मनोज पाण्डेय कोरोना की चपेट में आ गये है वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉज़िटिव पाये गये है। बुख़ार और गले में ख़राश की शिकायत के बाद उन्होने कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पाजीटिव आयी है। उन्हे देवरिया से लखनऊ एंबुलेंस के जरिये लाया गया है। मंत्री के ड्राइवर और रसोईया भी संक्रमित हुये है। डाक्टरों के सुझाव पर फ़िलहाल वे घर पर आइसोलेट रहेंगे। कोरोना की चपेट में दो आईएएस अधिकारी भी आये है। राजस्व परिषद चेयरमैन दीपक त्रिवेदी को संक्रमण की पुष्टि होने पर एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी भी कोरोना पाजीटिव हो चुके हैं।

इस बीच केजीएमयू की तर्ज पर लोहिया संस्थान में भी टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गयी है। यहां के डॉक्टर अब फोन से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक परामर्श देंगे जबकि व्हाट्सएप और ई मेल के जरिये मरीज की पैथोलाजी रिपोर्ट का अध्य्यन करेंगे।

विषम हालात के बीच लखनऊ नगर निगम ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किये है। 6389300137, 0522-4523000 और 0522-2610145 नम्बर के जरिये अपने इलाके में सैनीटाइजेशन और सफाई कामों की शिकायत की जा सकती है।

लखनऊ: कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए भैंसाकुंड में लगी लंबी कतारें

अपर मुख्य सचिव ‘चिकित्सा एवं स्वास्थ्य‘ श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 2,03,780 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,67,61,069 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 15,353 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोरोना के 71,241 एक्टिव मामलों हैं। अब तक 6,11,622 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UPcorona vaccination in up
Previous Post

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, महिला की मौत

Next Post

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट कर लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

TIME released the list of influential leaders

TIME की प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में युनूस को मिली जगह, सूची में एक भी भारतीय नहीं

17/04/2025
CM Yogi

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

17/10/2024
Amit Shah

प्रथम चरण में बंगाल में 26 और असम में 37 सीटें जीतेगी भाजपा : अमित शाह

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version