• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंतेवाड़ा: जंगमपाल में एक लाख का इनामी नक्सली वट्टी हूंगा ढेर, मुठभेड़ जारी

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
dantewada encounter

dantewada encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के 8 दिन बाद एक और मुठभेड़ की जानकारी मिल रही है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली वट्टी हूंगा मारा गया है।

हूंगा कटेकल्याण एरिया कमेटी में बड़ी पोजिशन में था और उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जवानों ने उसका शव बरामद कर लिया है।

घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, रोजमर्रा की जरूरत का सामान, एक 8 MM पिस्तौल, देसी कट्‌टा, 2 किलो IED बम जब्त किए हैं। दंतेवाड़ा SP डाक्टर अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ और हूंगा के मारे जाने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अभी फायरिंग जारी है और नक्सली पीछे भागते हुए फायर कर रहे हैं। हमारे जवानों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। आपरेशन जब पूरी तरह खत्म होगा तो पूरी जानकारी सामने आएगी।

सोमवती अमावस्या पर लगा कोरोना का ग्रहण, स्नान पर लगा प्रतिबंध

दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जंगलों में नक्सली मूवमेंट है। सूचना के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया।

DRG को जंगल के भीतर जानकारी मिली कि कटेकल्याण एरिया कमेटी के माओवादी गादम और जंगमपाल इलाके में हैं। DRG के जवान उस ओर बढ़े। जैसे ही ये लोग गादम के भीतरी हिस्से में पहुंचे। जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत पोजिशन लेकर हमला बोला। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को यहां जवानों के पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, लिहाजा वे थोड़ा लापरवाह थे। इसी का फायदा उठाते हुए जवानों ने भीषण गोलाबारी की और यहां मौजूद हार्डकोर नक्सली वट्‌टी हूंगा को मार गिराया।

क्या है DRG

नक्सलियों से निपटने के लिए अभी सबसे कारगर बल डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप ही है। दरअसल इस ग्रुप में बस्तर के जिलों के युवकों को ही शामिल किया जाता है। जिले के युवक होने के कारण उन्हें उस इलाके का पूरी तरह भौगोलिक ज्ञान होता है। स्थानीय होने के कारण ग्रामीणों का उन पर विश्वास होता है और वे ज्यादा जानकारी जुटा लेते हैं।

3.5 करोड़ रुपयों के लिए पति को जिंदा जलाया, हत्यारोपी पत्नी साथी समेत गिरफ्तार

दूसरे फोर्स जिसमें बाहर के जवान होते हैं उनके साथ ये दोनों बातें लागू नहीं होती, लिहाजा अभी डीआरजी के जवान ही नक्सलियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। इनकी मदद से सुरक्षा बलों ने कई आपरेशन सफलता से पूरे किए हैं।

Tags: crime newsdantewada encounter
Previous Post

सोमवती अमावस्या पर लगा कोरोना का ग्रहण, स्नान पर लगा प्रतिबंध

Next Post

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी के आवास पर लखनऊ STF की छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी के आवास पर लखनऊ STF की छापेमारी

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वो बात-बात पर संसद छोड़ देते हैं

09/02/2022
murder

जमीनी विवाद में महिला की हत्या

08/12/2022
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को योगी ने किया तलब, तो पार्टी से मिली नोटिस

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version