• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटे से संस्कृत, शिक्षकों की पहले चरण की ट्रेनिंग शुरू

संस्कृत संस्थान व डायट मिल कर चलाएगा कार्यक्रम

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
sanskrit in primary school

sanskrit in primary school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय के छात्र हिन्दी व अंग्रेजी के साथ साथ फर्राटे से संस्कृत भाषा भी बोल सकेंगे। मुख्यमंत्री के संस्कृत भाषा के लगाव को देखते हुए हर विद्यालय में एक शिक्षक को संस्कृत भाषा का ज्ञान दिया जाएगा, ताकि वह बच्चों को कक्षा में संस्कृत भाषा पढ़ा सके। इसकी जिम्मेदारी यूपी संस्कृत संस्थान और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को दी गई है। डायट हर ब्लाक में दो शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा, जो अपने ब्लाक में संस्कृत भाषा पढ़ाने के लिए शिक्षकों को तैयार करेंगे। इसके लिए पहले चरण की ट्रेनिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

प्रदेश की योगी सरकार संस्कृत भाषा को नई उंचाईयों तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को प्राचीन संस्कृत भाषा के साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। संस्कृत स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई के साथ उनको कम्पयूटर की शिक्षा भी दी जा रही है।

FPO खोलेगा आगरा में प्रदेश की पहली निजी मंडी, विदेश सब्जी भेजने की हो रही तैयारी

संस्कृत भाषा का दायरा बढ़ाने के लिए अब प्रदेश की योगी सरकार प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को भी संस्कृत का ज्ञान देने की तैयारी कर रही है। डायट की ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के सभी जिलों के हर ब्लाक में दो मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो दूसरे शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का काम करेंगे।  यूपी संस्कृत संस्थान और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण देने का काम भी कर रही है। डायट की ओर से आॅनलाइन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा । संस्कृत भाषा के प्रसार के लिए इस अनूठी पहल की शुरुआत हो चुकी है।

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती, इस वेबसाइट से करें आवेदन

संस्थान के अध्यक्ष डॉ वाचस्पति मिश्र ने कहा की संस्कृत भाषा संस्कारों की शुरूआत प्राथमिक शिक्षा से होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 68  डायट केन्द्रों से शिक्षकों के लिए  संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराए जाने की सहमति मिल चुकी है। पहले चरण में हर डायट से 100-100  शिक्षकों को संस्कृत सम्भाषण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस तरह प्रदेश के करीब 6800 शिक्षक पूरे प्रशिक्षण के दौरान संस्कृत का ज्ञान हासिल करेंगे। 14 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद शिक्षक छात्रों को कक्षा में बेहतर तरीके से संस्कृत भाषा का ज्ञान दे पाएंगे। डॉ वाचस्पति मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 72  संस्कृत पाठशालाओं में छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय आॅनलाइन कम्प्यूटर से संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, शेष संस्कृत पाठशालाओं में कम्प्यूटर लगाए जाने की तैयारी चल रही है।

Tags: Education Newssanskrit in primary schoolup news
Previous Post

FPO खोलेगा आगरा में प्रदेश की पहली निजी मंडी, विदेश सब्जी भेजने की हो रही तैयारी

Next Post

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Next Post
swatantra dev

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Landslide in Sonprayag

केदारनाथ में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत

10/09/2024
Diebetes

मधुमेह के मरीज इन मीठी चीजों का करें सेवन

20/10/2025
Foods

पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाता है खीरा

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version