Main Sliderमनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने MAMI के चेयरपर्सन पद से दिया इस्तीफा

बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मामी फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन पद से आज इस्तीफा दे दिया है। बता दे वे मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) के चेयरपर्सन पद पर काफी समय से थीं। उनसे पहले इस पद को कई स्टार्स संभाल चुके है। साथ ही आप को बता दे कि दीपिका पादुकोण ने अचानक इस पद से रिजाइन क्यों दिया, इसकी वजह सामने आ चुकी है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लीजा हेडन ने शेयर की अपनी तसवीरें

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण ने खुद बताया कि वह अपने करियर को लेकर ये फैसला ले रही हैं। आने वाली फिल्मों और बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने ये निर्णय लिया है। दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि कोई और इस पद को उनसे भी बेहतर तरीके से संभालेंगे। साथ ही वे बोली कि ये मेरा दूसरा घर था। जहां दुनियाभर का टेलेंट मौजूद है। लेकिन मुझे इस बीच ये महसूस हुआ है कि मैं अपने काम के चलते मामी को ध्यान देने में असमर्थ हूं। ऐसे में मुझे इससे विदाई लेनी ही बेहतर है। लेकिन मैंने जो सीखा है और इसके साथ जो रिश्ता बना है वह सदैव जीवंत रहेगा।

सरकारी व निजी अस्पताल बनेंगे कोविड हॉस्पिटलों में होंगे तब्दील : केजरीवाल

साल 2019 में दीपिका बनीं थी चेयरपर्सन

दीपिका पादुकोण ने दो साल पहले किरण राव की जगह इस पद को ग्रहण किया था। अब दो साल बाद वह अपनी मर्जी से इस पद से इस्तीफा दे रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button