• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS अभिषेक प्रकाश पर BJP नेता ने लगाए आरोप, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Abhishek Prakash

IAS Abhishek Prakash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ अवैध संपत्ति, स्टांप ड्यूटी चोरी करने के आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से जांच कराने की मांग की थी।

डीओपीटी से जांच कराए जाने के पत्र आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं नियुक्ति विभाग के अधिकारी अभी इस मामले में लीपापोती करने में जुटे हुए हैं।

बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने IAS अभिषेक प्रकाश के ख़िलाफ़ साक्ष्यों सहित शिकायत भारत सरकार के डीओपीटी में की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि IAS अभिषेक प्रकाश ने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी रहते हुए लगभग 300 बीघे ज़मीन की ख़रीदारी की थी। यह जमीन आईएएस ने अपने परिवार जन (माता,पिता व भाई के अलावा कुछ अन्य व्यक्तियों सहित फ़र्ज़ी कम्पनियां बनाकर) के नाम की थी।

इसके अलावा बरेली में जिलाधिकारी रहने के दौरान भी आईएएस अभिषेक प्रकाश ने करीब 400 बीघे ज़मीन ख़रीदी थी। यह ज़मीन बरेली शाहजहांपुर हाइवे पर बेशकीमती बताई जा रही है। इसके अलावा यह आरोप भी लगे थे कि इन दोनों ज़मीनों की ख़रीद में इनके द्वारा अपने डीएम होने का लाभ उठाते हुए स्टाम्प ड्यूटी की भी भारी मात्रा में चोरी की गयी है, जिसके बाद अब जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

सुशील चंद्रा नये मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल करेंगे पदभार ग्रहण

DOPT ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए पत्र लिखा था। भारत सरकार से पत्र आने के बाद काफी दिनों तक यूपी के नियुक्ति विभाग ने इस पूरे मामले में खेल करते हुए पत्र को दबाए रखा। उसके बाद जब नियुक्ति विभाग की नींद टूटी तो वर्तमान डीएम लखीमपुर खीरी और बरेली से आख्या मांगी गई, जिसमें लखीमपुर खीरी डीएम ने अभिषेक प्रकाश के प्रभाव में आ कर मामले का गोलमोल जवाब शासन को भेज दिया, जबकि बरेली डीएम ने शासन को पत्र लिखते हुए कहा कि मामला अति गम्भीर है, जो स्टाम्प चोरी के साथ साथ राजस्व से भी जुड़ा हुआ है। आरोपी विशेष सचिव स्तर का है अतः पूरे मामले की जांच दो प्रस्तर ऊपर के अधिकारी अर्थात् अपर मुख्य सचिव रैंक से कराने हेतु अनुरोध किया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से 48 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा

इसके बाद इस पूरे मामले में नियुक्ति विभाग द्वारा एसीएस राजस्व रेणुका कुमार से जांच कराने के लिए अनुमोदन के लिए फ़ाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गयी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कर दिया। लेकिन वहां से फ़ाइल लौटने के बाद अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। अब तक नियुक्ति विभाग इस प्रकरण में कोई भी आदेश जारी नहीं कर पाया है, जिसकी चर्चा तेज है। सीएम योगी के निर्देश और जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद नियुक्ति विभाग लीपापोती में लगा हुआ है।

नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने ईटीवी भारत को फोन पर सीएम द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, जबकि विभागीय सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

इसके अलावा जांच को लेकर पत्रावली अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल द्वारा दबाये जाने की बात भी चर्चा में है। वहीं चर्चा यह भी है कि अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंह द्वारा न सिर्फ इस पूरे मामले की पत्रावली दबाई गई, बल्कि जिलाधिकारी लखनऊ के साथ अभिषेक प्रकाश को उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण का विचार चार्ज दे दिया गया, जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब इस प्रकार गंभीर आरोप लगे हैं तो उन्हें एक और महत्वपूर्ण पद क्यों दिया गया

Tags: cm yogiIAS Abhishek Prakashup news
Previous Post

सुशील चंद्रा नये मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल करेंगे पदभार ग्रहण

Next Post

वैक्सीनेशन करने गए कोल्डचेन प्रभारी समेत पूरी टीम संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Next Post
corona

वैक्सीनेशन करने गए कोल्डचेन प्रभारी समेत पूरी टीम संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev

जिन दलों ने किसानों को छला वही कृषि क़ानूनों को लेकर भ्रम फैला रहे है : स्वतंत्र देव

14/12/2020
Kidnap

एकतरफा प्यार में प्रिंसिपल ने छात्रा का किया अपहरण 

24/11/2021
SCR

उप्र के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार खर्च कर रही 10 हजार करोड़

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version